Categories
भयानक राजनीतिक षडयंत्र

अलग-अलग मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं AAP के कई नेता

एकता

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल मच गई है। रविवार रात, मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। उपमुख्यमंत्री की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली का राजनितिक पारा चढ़ गया। सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली, भोपाल, कोलकाता, हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। हालाँकि, यह पहली बार नहीं है कि आम आदमी पार्टी के किसी मंत्री या विधायक को इस तरह गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी से 10 महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा भी आप के कई मंत्री, नेता और विधायक अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं, जिनके बारे में हम आज बताने जा रहे हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल गए सत्येंद्र जैन

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) ने 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन से जुड़े मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। जैन की 4.81 करोड़ की संपत्ति द्वारा जब्त की जा चुकी है। बता दें, सत्येंद्र जैन फिलहाल भ्रष्टाचार के मामले में पिछले 9 महीने से जेल में बंद है।

अवैध भर्तियों और वित्तीय गबन से जुड़े मामले में जेल गए अमानतुल्लाह खान

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को 16 सितंबर 2022 को छापेमारी के बाद भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था। अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर सभी नियमों को ताक पर रखते हुए कथित तौर पर 32 लोगों की अवैध नियुक्तियां करने का आरोप लगा था। इसके अलावा उनपर वित्तीय गबन का भी आरोप लगाया गए था। हालाँकि, गिरफ़्तारी के कुछ दिनों बाद 28 सितंबर 2022 को दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। अमानतुल्लाह खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

2020 में हुए दिल्ली दंगों का मुख्य आरोपी है ताहिर हुसैन

आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन साल 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के मुख्य आरोपी है। उनपर फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सांप्रदायिक दंगे भड़काने का आरोप लगाया गया था। सांप्रदायिक दंगों के मामले में बतौर साजिशकर्ता नाम आने के बाद आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बता दें, ताहिर हुसैन ने साल 2017 के आम आदमी पार्टी के टिकट पर MCD चुनाव में जीत दर्ज की थी। दिल्ली दंगो के बाद 20 अगस्त 2020 को उनकी MCD की सदस्यता खत्म कर दी गई थी।

सीडी कांड में जेल गए मंत्री संदीप कुमार

आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री संदीप कुमार को बलात्कार के आरोप में सितंबर 2016 में गिरफ्तार किया गया था। मंत्री पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह संदीप कुमार के पास राशन कार्ड बनवाने गई थी। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया गया और फिर उसका रेप किया गया। इस मामले में एक सीडी भी वायरल हुई थी, जिसमें नेता दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखाई दिए थे। इस मामले के सामने आने के बाद अरविन्द केजरीवाल ने संदीप कुमार को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।

भ्रष्टाचार मामले में जेल गए विजय सिंगला

पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता विजय सिंगला भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं। सिंगला पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े टेंडर में एक प्रतिशत कमीशन मांगे का आरोप लगा था। बता दें, पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद 19 मार्च 2022 को सिंगला ने मंत्रीपद की शपथ ली थी। उन्हें राज्य का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय संभालने के कुछ समय बाद मई 2022 में सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इसके बाद मुक्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version
betpark giriş
kolaybet giriş
betpark giriş
vaycasino
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark
kolaybet
betgaranti
betpark
kolaybet
betpark
betpark
casibom giriş
casibom giriş
casibom
betnano giriş
betnano giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
betnano giriş
betpark
betpark
kolaybet giriş
betpark
betpark
betgaranti
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark
betpark
kolaybet
kolaybet
vaycasino
vaycasino
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
holiganbet giriş
holiganbet
bettilt giriş
bettilt giriş
harbiwin giriş
harbiwin giriş
norabahis giriş
norabahis giriş
betbox giriş
betbox giriş
vaycasino
vaycasino
vaycasino
vaycasino
Hitbet giriş