Categories
बिखरे मोती

बिखरे मोती : मिथ्याचार से सदाचार ही श्रेयस्कर है-

मिथ्याचार से सदाचार ही श्रेयस्कर है-

मिथ्याचार को छोड़ कै,
धारण कर सदाचार।
सम्यक संयम विवेक से,
करना सद्व्यवहार॥2165॥

संसार में परमपिता परमात्मा सबसे बड़ा सहारा है –

आश्रय ले हरि ओ३म का,
सबसे बड़ा सहाय।
सीधा जा बैकुंठ को,
ज्यो उसका हो जाय॥2166॥

भक्ति – मार्ग अति कठिन है इसलिए सदैव सतर्क रहिए-

भक्ति मार्ग कठिन है,
मत करना कोई चूक।
आत्मा में परमात्मा,
देख रहा है मूक॥ 2167॥

तृष्णा में फंसे लोगों को स्वर्ग कैसे मिले –

भक्ति भलाई की नहीं,
और चाहे परलोक।
तृष्णाओं में मन फसा,
कैसे होय अशोक॥2168॥

अशोक अर्थात् शोक रहित होना

भक्ति की सबसे बड़ी बाधाएं क्या है-

भक्ति में बाधा बने,
आलस और प्रमाद।
श्रद्धान्त मन से सदा,
करो प्रभु को याद॥2169॥

किसी सौभाग्यशाली परम तपस्वी को ही ईश्वर की आगोश मिलती है –

धन्य घड़ी इस जन्म की,
जब उठे भक्ति का जोश।
किस्मत वाले को मिले,
ईश्वर की आगोश॥2170॥

मन और रसना कैसे हों ?

हरि – चर्चा होवै जहां,
मन मेरा लग जाय।
रसना तो वो ही भली,
जो प्रभु नाम रटाय॥2171॥

जिनकी सायुज्यता प्रभु से निरन्तर बनी रहती है –

आभामण्डल दिव्य हो,
जो रहे प्रभु के पास।
आनाहत – चक्र से उर्मियो,
करे दुरितों का नाश॥2172॥

समस्त समष्टि का त्राण कैसे सम्भव है-

प्रकृति संस्कृति में,
यदि जुड़े विज्ञान।
यह त्रिवेणी प्रबल है,
करे सृष्टि का त्राण॥2173॥

मन के दो रूप:-
इस मन के दो रूप हैं,
एक रावण एक राम।
आश्रय राम का लीजिये,
काटे कष्ट तमाम॥2174॥
क्रमशः

Comment:

Turn on JavaScript to leave a comment.

Exit mobile version
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti mobil giriş 2027
betgaranti giriş
betpark giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
jojobet giriş
kavbet giriş
jojobet giriş
kavbet giriş
Betgaranti Facebook
Betgaranti Mobil Giriş
betgaranti giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
nakitbahis
nakitbahis giriş
ultrabet giriş
ultrabet giriş
kavbet giriş