Categories
हमारे क्रांतिकारी / महापुरुष

धर्मनिष्ठ और राष्ट्रनिष्ठ : पंडित गंगा प्रसाद उपाध्याय

आज दिनाँक छह सितम्बर , महान दार्शनिक विद्वान पूज्य पण्डित गंगाप्रसाद उपाध्याय जी की 142 वीं वर्षगाँठ है । उनका जन्म 6 सितम्बर सन् 1881 को उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के एक छोटे से ग्राम नदरई में हुआ । छोटी सी आयु में ही पिता की छत्रछाया से विहीन हो गए । अपनी धर्निष्ठ साध्वी , स्नेही माता के आशीर्वाद व् अपने स्वयं के तपोबल से वे संसार के सर्वाधिक लिखने वाले व् सर्वश्रेष्ठ लेखकों की पंक्ति में खड़े हो गए ।
हिन्दी , संस्कृत , उर्दू , फ़ारसी , अरबी और अंगेजी भाषा पर उन्हें समान रूप से अधिकार था ।उनके सम्पूर्ण साहित्य को लेखबद्ध कर प्रकाशित किया जाए तो कई हजार पृष्ठों की लेखमाला बनेगी । यूँ तो पण्डितजी की प्रत्येक पुस्तक व् ट्रैक्ट महत्वपूर्ण है लेकिन “आस्तिकवाद” और “जीवात्मा” तो अति विशेष है । इन दोनों ग्रंथों में विद्वान लेखक ने देशी-विदेशी विचारकों को उद्धृत कर सटीक युक्तियों द्वारा परमात्मा और जीवात्मा का अस्तित्व सिद्ध किया है । आस्तिकता वास्तव में है क्या और “मैं” कौन समझने के लिए ये दोनों ही ग्रन्थ
विशेष लाभकारी हैं ।
श्रद्धेय उपाध्याय जी को कोटि-कोटि नमन ।
उनके शिष्य प्राध्यापक राजेन्द्र ‘जिज्ञासु’ जी के शब्दों में श्रद्धांजलि —
“बहे ज्ञान की गंगा , मल मिलकर के धो लो”
कृश काय था , कर्मठ था , वह मन का उजला ।
विनयशील वह दयावान , पौरुष का पुतला ॥
सतत साधना करने वाला , जनहितकारी ।
ईशभक्त वह आर्य सच्चा , परोपकारी ॥
अपने बल से तप से जीवन सफल बनाया ।
चीर दीनता देखो उसने कुल चमकाया ॥
धीरे-धीरे चलता पर वह चलता निरन्तर ।
मान प्रतिष्ठा पाकर भी आया न अन्तर ॥
रहे लोभ से दूर कभी न हाथ पसारे ।
झेले कष्ट हज़ार कभी हिम्मत न हारे ॥
अटल ईश विश्वास धार कोल्हापुर पहुँचे ।
और छिड़ा संग्राम गुरु शोलापुर पहुँचे ॥
हर्ष शोक में लेखन कार्य बन्द हुआ न ।
दुःख में सुख में कभी कार्य मन्द हुआ न ॥
मर्म धर्म का जाना , सब जग को समझाया ।
ज्ञान रश्मियाँ लेकर निकले जग चमकाया ॥
लिखे आपने ग्रन्थ बड़े और छोटे कितने ।
कौन करे अनुवाद लेख लिख डाले इतने ? ॥
धन्य समाजी लोग लेख न एक सम्भाला ।
उत्तर तक न दिया , पत्र जो हमने डाला ॥
बहुभाषाविद् आप लेखनी खूब चलाई ।
काँपा अघ अज्ञान जो उसकी करी धुनाई ॥
सरल तरल व्यवहार गुणी गम्भीर विचारक ।
दयावान विद्वान् खरा आदर्श सुधारक ॥
रचना उसकी एक एक है , न्यारी प्यारी ।
सरभित उसके कारण ऋषिवर की फुलवारी ॥
ले लो , ले लो , ऋषियों की यह ज्ञान बपौती ।
पाप ताप को मिलकर दे दो आज चुनौती ॥
उमड़ी सागर की लहरें , देखो आकर ।
करो आज गुणगान , गुरु को शीष झुकाकर ॥
बहे ज्ञान की गंगा , मल मिलकर के धो लो ।
धर्म वेद की जय जय , सब मिलकर के बोलो ॥
एक बार “जिज्ञासु” आ जयकार गुञ्जायें ।
श्रद्धा के सागर में डुबकी एक लगायें ॥
********
साभार — प्राध्यापक राजेन्द्र जिज्ञासु जी द्वारा उपाध्याय जी के लेखों का संकलित , सम्पादित व् प्रकाशित संग्रह – “गंगा ज्ञान सागर” ॥
प्रस्तुति — सुनीत
गंगा ज्ञान सागर- ₹1800 (चारों भाग)

Comment:

Turn on JavaScript to leave a comment.

Exit mobile version
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
vaycasino
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
artemisbet giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
artemisbet
holiganbet giriş
holiganbet giriş