Categories
उगता भारत न्यूज़

भाजपा  प्रत्याशी मास्टर तेजपाल नागर ने किया आधा दर्जन गांव का तूफानी दौरा

दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर ने गांव नयाबास, लुहारली,सैथली, बढपुरा,साहबेरी,कोट ,हैबतपुर, इटेड़ा आदि गांव का तूफानी दौरा किया।जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया चुनावी जनसंपर्क कर दौरान भाजपा प्रत्याशी ने भाजपा सरकार व विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में क्या क्या विकास कार्य कराये हैं।उनके बारे में क्षेत्र के लोगों को बताया और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर ने लोगों से कहा की प्रदेश व क्षेत्र का विकास अगर किसी सरकार ने कराया है। तो वह भाजपा सरकार हैं।प्रदेश में अलग-अलग पार्टियों की सरकारे बनी है। लेकिन उन सरकारों में गुंडे माफियाओं का राज चलता था। गुंडे माफियाओं से तंग आकर लोग दूसरी जगह जा रहे थे। लेकिन भाजपा सरकार आते ही गुंडे माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। आज प्रदेश मैं व्यापारी वर्ग हो या आम व्यक्ति वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। भाजपा ने हमेशा सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखकर उनके लिए अच्छे काम किए हैं।प्रदेश व क्षेत्र के लोगों का विश्वास भाजपा में हैं।और उसी को देखते हुए भाजपा पिछली बार से भी ज्यादा सीटें जीत कर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर ने लोगों से कहा की मैंने विधायक बनने के बाद क्षेत्र में जगह-जगह विकास कराया है। और युवाओं को रोजगार दिलवाया है। और आगे चलकर भी मैं आपका सेवक बनकर क्षेत्र में काम करूंगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा की पिछली बाहर से भी ज्यादा मुझे वोट देकर जिताए। दादरी क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों का समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा है।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version