Categories
कविता

नशा

 

क्या नशा करके मिलता बताओ ज़रा।
लाभ दो-चार हमको गिनाओ ज़रा।।

वंश परिवार की सारी इज्ज़त गई।
बीवी विधवा की जैसी बेइज्ज़त भई।
पूर्वजों को मिलीं गालियाँ- फब्तियाँ-
माटी में मान अब ना मिलाओ ज़रा।।

क्या नशा करके मिलता बताओ ज़रा।
लाभ दो-चार हमको गिनाओ ज़रा।।

बाप- माई की मुश्किल दवाई हुई।
बाल-बच्चों की मुश्किल पढ़ाई हुई।
दूध में कितना पानी मिलाएँ, कहो-
बाप का फ़र्ज़ थोड़ा निभाओ ज़रा।।

क्या नशा करके मिलता बताओ ज़रा।
लाभ दो-चार हमको गिनाओ ज़रा।।

खेत तालाब गैया व बछिया बिकी।
आज बीवी पे तेरी नज़र है टिकी।
अब चटौना का चम्मच हुआ लापता-
क्या से क्या हो गए हम दिखाओ ज़रा।।

क्या नशा करके मिलता बताओ ज़रा।
लाभ दो-चार हमको गिनाओ ज़रा।।

साँस की डोर तेरी सिकुड़ने लगी।
मौत आकर बगल में अकड़ने लगी।
इस नशे ने है लूटा हमारा चमन-
‘है जहर हर नशा’ ये सुनाओ ज़रा।।

क्या नशा करके मिलता बताओ ज़रा।
लाभ दो-चार हमको गिनाओ ज़रा।।

वक्त-बेवक्त तुम तो चले जाओगे।
हाथ में दे कटोरा भले जाओगे।
लोग रोटी के बदले में तन देखेंगे-
हे अवध अब तो काबू में आओ ज़रा।।

क्या नशा करके मिलता बताओ ज़रा।
लाभ दो-चार हमको गिनाओ ज़रा।।

डॉ अवधेश कुमार अवध
8787573644

Comment:

Turn on JavaScript to leave a comment.

Exit mobile version
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
jojobet giriş
kavbet giriş
jojobet giriş
kavbet giriş
Betgaranti Mobil Giriş
nakitbahis
nakitbahis giriş
ultrabet giriş
ultrabet giriş
kavbet giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
betpas giriş
marsbahis giriş
sahabet giriş
betpas giriş