Categories
महत्वपूर्ण लेख

एक संस्कृत बीज से 78 अंग्रेज़ी शब्द

एक: अभागा(?) भारत

संसार का, कोई भी देश, भाषा की दृष्टि से भारत जैसा भाग्यवान नहीं है; पर साथ-साथ यह भी जान ले कि संसार का कोई भी देश भारत जैसा अभागा भी नहीं है, मानसिक गुलाम नहीं है, मतिभ्रमित नहीं है, हीन ग्रंथि से पीडित नहीं है, और पश्चिमी रंग में रँगा नहीं है। हम केवल आर्थिक दृष्टि से ही भ्रष्ट नहीं है, हमारी बुद्धि भी भ्रष्ट हो चुकी है। हम मूर्ख है, पागल है, इतने पागल कि, उसी पागलपन को बुद्धिमानी मानते हैं; और विवेकानंद जी के शब्दो में, उस पागलपन से छुडवाने के लिए हमें जो दवा पिलाने आता है, उसी को हम थप्पड मारते हैं।

दो:जापान, इज़्राएल, चीन

जिसके पास कठिनातिकठिन चित्रमय भाषा है, वह जापान हमसे आगे है, जहाँ संसार भर के ३६ देशों से, अलग अलग भाषी लोग आकर बसे हैं, वह इसराएल भी, हम से आगे हैं। हिब्रु जानने से ही वहाँ नौकरी मिलती है। अब चीन भी हमसे आगे ही जा रहा है, आज कल ब्रह्मपुत्रा पर बांध जो बना रहा है।

क्या भारत दुबारा परतंत्र हो जाएगा?

पर सच में, वैसे, अब भी हम स्वतंत्र कहाँ है?

तीन: Hebrew: If you speak it the jobs will come

Central Bureau of Statistics

According to data from the Central Bureau of Statistics, employment figures rise according to one’s level of Hebrew • 27 percent of the population struggle to fill out forms or write official letters in Hebrew • 36 languages spoken in Israel.

चार: अंग्रेज़ी से अभिभूत गुलाम

अंग्रेज़ी से अभिभूत गुलाम भारतीयों की हीनता ग्रंथि पर प्रहार करने की दृष्टिसे आज का आलेख लिखा गया है। जब वे जानेंगे कि ७० से भी अधिक अंग्रेज़ी के शब्द हमारे केवल एक ही धातु से निकले हैं, तो शायद उनकी हीनता की गठ्ठन ढीली होना प्रारंभ हो। ऐसे हमारे २०१२ धातु है। उनमें से, प्रायः ५०० से ७०० पर्याप्त उपयोगी है। ४ धातुओं पर ४ शब्द वृक्ष, नामक आलेख, इसी प्रवक्ता में, पहले ही डाल चुका हूँ।

पाँच:आज का धातु “स्था”

वैसे सोचते सोचते कई धातु सामने आ जाते हैं, जिनका संचार अंग्रेज़ी भाषा में सहज दिखता है।वैसे अन्य युरोपीय भाषाओं में भी होगा ही, पर मुझे अन्य भाषाओं का ज्ञान विशेष नहीं है। आज एक ही धातु-बीज “स्था” लेते हैं, और उसका अंग्रेज़ी पर कितना गहरा प्रभाव है, वो देखने का प्रयास करते हैं।

छः स्था (१ उ. ) तिष्ठति-ते, के १६ अर्थ

१ खडा होना,

२ ठहरना, डटे रहना, बसना, रहना,

३ शेष बचना,

४ विलम्ब करना, प्रतीक्षा करना,

५ रूकना, उपरत होना, निश्चेष्ट होना,

६ एक ओर रह जाना

७ होना, विद्यमान होना, किसी भी स्थिति में होना

८ डटे रहना, आज्ञा मानना, अनुरूप होना

९. प्रतिबद्ध होना

१० निकट होना,

११ जीवित रहना, सांस लेना

१२ साथ देना, सहायता करना,

१३ आश्रित होना, निर्भर होना

१४ करना, अनुष्ठान करना, अपने आपको व्यस्त करना

१५ सहारा लेना, मध्यस्थ मान कर उसके पास जाना, मार्ग दर्शन पाना

१६ (सुरतालिंगन के लिए) प्रस्तुत करना, उपस्थित होना

सात: अर्थ विस्तार की प्रक्रिया।

स्था तिष्ठति —->का साधारण अर्थ है,खडा रहना–>एक जगह खडा रहने के लिए स्थिरता की आवश्यकता होने से,—> स्थिर रहना भी अर्थ में जुड गया। उसके लिए फिर परिश्रम पूर्वक–> डटे रहना भी अपेक्षित है। इसी प्रकार डटे रहने से आखिर तक—> बचे रहने का भी भाव जुड गया।—>प्रतीक्षा करने के लिए भी खडा रहना पडता है। साथ में—->विलम्ब करना तो साथ ही जुडा। —ऐसे ही सोचते सोचते सभी अर्थ निष्पादित हो जाते हैं।

वास्तव में उपर्युक्त १६ अर्थ तो संस्कृत के शब्दकोषों में ही दिए गए हैं।

आँठ: निम्न अंग्रेज़ी शब्दों के उदाहरण

निम्न अंग्रेज़ी के उदाहरण देखिए। स्थ का st बन चुका है। रोमन लिपि में थ तो है नहीं, इस लिए उच्चारण स्थ से स्ट बना होगा, ऐसा तर्क असंगत नहीं है।

निम्न प्रत्येक शब्द में ST देखिए, और उनके साथ उपर्युक्त १६ में से जुडा हुआ, कोई न कोई अर्थ देखिए।

(१) Stable स्थिर

(२))-Stake=खूंटा जो स्थिर रहता है, अपनी जगह छोडता नहीं।

(३) Stack =थप्पी, ढेर एक जगह पर लगाई जाती है।

(४) Stage =मंच जो एक जगह पर स्थिर बनाया गया है।

(५) Stability स्थिरता

(६) Stackable = एक जगह पर ढेर, थप्पी, राशि.

(७) Stagnancy= रुकाव, अटकाव, (स्थिरता से जुडा अर्थ)

(८) Stagnate = एक जगह स्थिर रोक रखना।

(९) Stageable =स्थित मंच पर मंचन योग्य

(१०)stager= मंच पर अभिनय करने वाले।

(११)Stabilize स्थिरीकरण

(१२)Stand= एक जगह बनाया हुआ मंच,

(१३) Stadium= एक जगह का, क्रीडांगण ,

(१४)Stillroom= रसोई के साथ छोटा रसोई की सामग्री संग्रह करने का कक्ष।

(१५)State= विशेष निश्चित भूमि (राज्य)

(१६) Street= गली, जो विशेष स्थायी पता रखती है।

(१७)Stand= स्थिर रूपमें सीधा खडा रहना। स्थापित होना, टिकना, एक स्थान पर खडा होना।

(१८) Standards= स्थापित शाश्वत आदर्श मापदंड

(१९) Staid स्थिर, गम्भीर,

(२०) Stalwart = दृढ समर्थक, अटल, न डिगनेवाला।

(२१) Stair= सीढियाँ (जो अपनी जगह पर ही स्थिर रहती है)

(२२)Stalemate= गतिरोध, जो अडा हुआ है।

(२३)Staleness = रह रह कर बासी हो चुका, पुराना बचा हुआ,

(२४) Star= स्थिर तारा प्रकाश देनेवाला।

(२५) Stare= स्थिर दृष्टि से देखना।

(२६)Startle = चौंकना, स्तम्भित होना, स्तब्ध होना।

(२७) Stick = लकडी जो खडी भी रखी जाती है। स्थापित करना, डंडा,

(२८) Steel =लोहा. जो कडा होता है।

(२९) Stone =पत्थर जो कडा ही होता है।

(३०) Stop =एक जगह रुकना।

(३१) Stump =क्रिकेट में जो ३ लकडियाँ, भूमि में गाडकर खडी की जाती है।

(३२) Stud =दिवाल में खडी कर के चुनवाई गयी लकडी।

(३३)Strut= नाटा खंबा।

(३४) Strong= बलवान।

(३५) Statics = स्थिर खडी वस्तुओं का अध्ययन विष।

(३६) Statistics = स्थिर मूल्य रखने के कारण अंक का शास्त्र।

(३७) Station = एक जगह स्थिर अड्डा, रेल गाडी का रुकनेका स्थान।

(३८) Steady =बिना हलन चलन स्थिर।

(३९) Stiff =कडा (स्थिरता के लिए आवश्यक )

(४०) Still= न हिलने वाला, स्थिर, अचल ।

(४१) Statue =एक जगह पर खडी मूर्ति

(४२) Stock = जो जथ्था संभाल कर रखा गया हो।

(४३)Strict= कडा. कडक, पक्का,।

(४४) Stoic= स्थिर दार्शनिक वृत्ति (स्थित प्रज्ञता)

(४५) Store= स्थान या कक्ष जहाँ वस्तुएं सुरक्षित रखी जाती है।

(४६) Sturdy=टिकाउ, बहुत समय तक स्थायी।

(४७) Stamp=ठप्पा, जो विशिष्ट जगह मारा जाता है।

(४८) Stout= पक्का, अक्कड, ना डिगनेवाला स्थिर।

(४९) Staple= कागज को जोडकर ्पक्की पकड रखने वाला।

(५०) Stalk= कडापन, अकड, डाली,

(५१) Stanchion= खंभा, (जो जगह पर स्थिर है)

(५२) Steadfast= स्थिर, अविचल, पक्का।

(५३) Statue = मूर्ति, एक स्थित वस्तु।

(५४) status=सामाजिक स्थिति, स्तर, पदवी,

(५५)Stemmatic=जड, तना, धातु, डंठल

(५६) Stigma= कलंक, क्षत चिह्न (जो सदा के लिए लग जाता है)

(५७)Stockade= लकडियों की बाड, या घेरा।

(५८)Stibnite= एक मृदु खनिज।

(५९) Steward= नियुक्त (स्थायी)प्रबंधक, वायुयान(स्थायी) परिचारक,

(६०) Stationary= स्थिर, स्थानबद्ध, ठहरा हुआ, अपरिवर्तित,

(६१) stool= तिपाई, (बैठने में, सहारा देता है।

(६२)Stickler= आग्रही, स्थापित करना, चिपकाना, डंडा,

(६३)Sticker=चिपकू, चिपक कर सहारा लेता है।

(६४) Stiffener= कड़क बनानेवाला,

(६५)Stub= ठूँठ, (छोटा खूँटा)

(६६) Stubble= खूँटी

(६७) Stubborn= हठीला, अटल, जिद्दी, ढीठ,

(६८)Stopcocks= पानी रोकने की नल की टोटी, रोधनी,

(६९)Strength= शक्ति, टिके रहने का गुण,

(७०)Stock= भंडार, जो एक जगह रखा जाए,

(७१)Stench= बहुत समय से खाद्य वस्तु, और जल इत्यादि एक जगह पर ही रखा जाने के कारण दुर्गंध।

(७२)Stowage= सामान रखने की जगह, उसकी कीमत,

(७३)Structure= निर्माण, संरचना, गठन,

(७४)Stricture= बाध्यता, नियम,

(७५) Striation= (एक निश्चित स्थिर मर्यादा) सीमा रेखा,

(७६) Stupa = बुद्ध धर्मी गुंबज वाला प्रार्थना स्थल।

(७७)Standpipe= खड़ी नली या पाईप।

(७८) Stoplight= याता यात को रोकने की सूचक बत्ती।

Comment:

Turn on JavaScript to leave a comment.

Exit mobile version
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
kavbet giriş
kavbet giriş
vaycasino
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti mobil giriş 2027
betgaranti giriş