डेल्टा -1 आर्य समाज में साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग का किया गया आयोजन

ग्रेटर नोएडा । ( अजय आर्य ) आज आर्य समाज मंदिर डेल्टा प्रथम ग्रेटर नोएडा गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश के 86 वें साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग का नियमित आयोजन किया गया ।

यज्ञ के ब्रह्मा गुरुकुल के ब्रह्मचारी विनय कुमार आर्य व प्रशांत कुमार आर्य एवं विदुर कुमार शास्त्री रहे । जिसके यजमान श्रीमती कांता शर्मा व तन्मय शर्मा रहे ।

यज्ञ के उपरांत अपने संबोधन में डॉ राकेश कुमार आर्य ने कहा कि भारत पर्वों का देश है । यहां पर एक से एक उत्कृष्ट पर्व हमारे जीवन में मिठास का रस घोलने के लिए आते हैं । उन्होंने कहा कि यह मान्यता एकदम गलत है कि दीपावली के दिन रावण को मारकर रामचंद्र जी श्रीलंका से लौटकर अयोध्या पहुंचे थे ।

बाल्मीकि रामायण के तथ्यों का हवाला देते हुए श्री आर्य ने कहा कि रावण को रामचंद्र जी ने चैत्र मास की अमावस्या को मारा था । तभी वह लौटकर अयोध्या में पहुंचे थे । उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में दीपावली को नवशस्येष्टि पर्व कहा जाता है । जबकि होली को नवान्नेष्टिपर्व कहा जाता है । श्री आर्य ने इष्टि शब्द का अर्थ करते हुए कहा कि इसका अभिप्राय यज्ञ से है , अर्थात हम दीपावली पर नई फसल का यज्ञ करते हैं , जबकि होली पर हम नए अन्न का यज्ञ करते हैं।

इस अवसर पर उगता भारत समाचार पत्र के संपादक डॉक्टर राकेश कुमार आर्य , वरिष्ठ संपादक श्रीनिवास आर्य , हिमांशु आर्य ,अशोक कुमार आहूजा , विपिन सिंह आर्य , श्रीमती शकुंतला आर्य , जाहनवी आर्य , जितेन आर्य , मेघराज सिंह भाटी , डॉ वीरेंद्र कुमार स्नातक , अजय चौधरी , सुविभा शर्मा , निधि शर्मा , आचार्य वीरेंद्र कुमार शास्त्री , यशपाल , मदनलाल गहरा , कैलाश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे ।

सभी उपस्थित महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉक्टर वीरेंद्र स्नातक ने कहा कि आगामी शनिवार को दीपावली से 1 दिन पहले महर्षि दयानंद को लेकर एक विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी। जिसमें महर्षि दयानंद के निर्माण और जीवन पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा।

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
sekabet giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
vaycasino
bahsegel giriş
vaycasino giriş
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
onwin giriş
vdcasino giriş
betpark giriş