Categories
उगता भारत न्यूज़

आर्यावर्त पब्लिक स्कूल पल्ला में अपार उत्साह से संपन्न हुआ गणतंत्र का उत्सव

ग्रेटर नोएडा (विशेष संवाददाता) वैदिक संस्कारों के प्रति समर्पित यहां पर स्थित आर्यावर्त पब्लिक स्कूल ग्राम पल्ला ग्रेटर नोएडा में 76 वें गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से बालक बालिकाओं ने भारतीय समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित जन गण का मन मोह लिया।

विद्यालय में अपने जीवन का निर्माण कर रहे छात्र-छात्राओं ने बहुत सुंदर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य की धार्मिक सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत किया गया। गुजराती लोकगीतों पर भी प्रस्तुति दी गई। आर्यावर्त पब्लिक स्कूल की छात्राओं, आर्य वैदिक बालिका डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने संविधान व गणतंत्र के इतिहास की चुनौतियों को लेकर बहुत सुंदर ओजस्वी भाषण दिया।

आर्यावर्त पब्लिक स्कूल की स्थापना शिक्षाविद वानप्रस्थी देवमुनि (जिनका पूर्व नाम प्रधान सुखबीर सिंह आर्य है) ने की थी। उनके द्वारा लगाया गया यह नन्हा सा पौधा आज विशाल शिक्षा व संस्कार रूपी फल देने वाला वट वृक्ष बन गया है। जिसमें आज 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। सैकड़ो के लगभग शिक्षक शिक्षिकाए अध्यापन करा रहे हैं। ज्ञात रहे कि यह विद्यालय भारतीय शिक्षा संस्कारों को स्थापित कर स्वामी दयानंद जी महाराज के सपनों का भारत बनाने के लिए कृत संकल्प है। इसी के लिए देवमुनि जी ने अपने जीवन को समर्पित किया है। उनका कहना है कि यदि वर्तमान संसार को सुख समृद्धि का आगार बनाना है तो इसे वैदिक संस्कारों की शरण में जाना ही होगा।

विद्यालय परिवार समस्त शैक्षणिक स्टाफ विद्यालय के प्रबंधक वर्ग सभी मिलकर अनेक वर्षों से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के दिन विशाल उत्सव का आयोजन करते हैं । जिसमें हजारों अभिभावक सहभागी होते हैं। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों के लिए सामूहिक प्रीतिभोज की व्यवस्था की जाती है। वास्तव में यह एक प्रकार का सम्मेलन होता है जिसमें अभिभावक गण विद्यालय परिवार के द्वारा दिए जा रहे शिक्षा संस्कारों से परिचित होते हैं और विद्यालय परिवार अपने आप को इस बात के लिए धन्य समझता है कि उत्साहवर्धन के लिए सभी अभिभावक गण यहां उपस्थित हुए हैं।

विद्यालय में आयोजित किए गए 76 वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के इस पावन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष अमित चौधरी व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता देवा भाटी रहे। जबकि इस अवसर पर मुख्य वक्ता आर्य प्रतिनिधि सभा गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार आर्य रहे।

डॉ राकेश कुमार आर्य ने संविधान के इतिहास की पृष्ठभूमि पर बहुत सुंदर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी। उस दिन की सभा की अध्यक्षता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा द्वारा की गई थी। जबकि दो दिन बाद हुई बैठक में संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को नियुक्त किया गया था। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में यह संविधान बनकर तैयार हुआ था। जिसमें कुल 165 बैठकों का आयोजन किया गया था। 36 लाख शब्दों को वक्ताओं ने अपने भाषणों के माध्यम से बोला था। इन भाषणों में सबसे अधिक समय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने लिया था जो कि प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। संविधान सभा की कुल में 15 महिला सदस्यों में से बेगम एजाज रसूल एकमात्र ऐसी मुस्लिम महिला सदस्य थीं, उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने पर बल दिया था। इस संविधान सभा के कुल 289 सदस्य थे जिन्होंने संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

डॉ आर्य ने आर्यावर्त पब्लिक स्कूल के निदेशक मंडल और आयोजकों की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समस्त विद्यालय परिवार देव मुनि जी के मार्गदर्शन में निरंतर उन्नति कर रहा है, जहां यह बात हमारे लिए प्रसन्नता देने वाली है, वही यह बात और भी अधिक प्रसन्नता देने वाली है कि यह विद्यालय परिवार भारतीय शिक्षा संस्कारों को बलवती करने का कार्य कर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने बच्चों के भावी उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इस महान देश को हमें पुनः महान बनाना है। उन्होंने कहा कि हमें अनेक बलिदानों के बाद आजादी मिली थी। उन बलिदानों का मूल्य समझते हुए भारत की उन्नति के प्रति हम सबको सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ,आर्य सागर खारी, एडवोकेट ओमवीर आर्य, रामेश्वर सरपंच सहित दर्जनों अतिथियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के भीष्म पितामह और वरिष्ठ समाज सेवी सरपंच रामेश्वर सिंह द्वारा की गई। विद्यालय की खो -खो खेल प्रतिस्पर्धा की चैंपियन टीम को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय में पढ़ने वाले होनहार जिनका मेडिकल इंजीनियरिंग की राष्ट्रीय परीक्षाओं में चयन हुआ है। जो शीर्ष संस्थानों में शिक्षा अर्जित कर रहे हैं उनको भी सम्मानित किया गया ।अनूठी पहल के तौर पर विद्यालय में 20 वर्षों से सेवा दे रहे चार वरिष्ठ शिक्षकों को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक वानप्रस्थी देव मुनि प्रदीप आर्य जी ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल पल्ला के संस्थापक यादराम आर्य जी। आर्यावर्त स्पोर्ट अकादमी के संचालक विकास आर्य जी, आर्यावर्त पब्लिक स्कूल के चेयरमैन उदय प्रकाश आर्य जी, राजेंद्र आर्य जी किरणपाल आर्य जी अजय आर्य अमन आर्य आदि उपस्थित रहे।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version
hititbet giriş
hititbet giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
hititbet giriş
hititbet güncel giriş
hititbet giriş
vdcasino giriş
vdcasino güncel giriş
vdcasino giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
hitit medya
Hititbet Giriş
Hititbet Giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
tuzla cilt bakım merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Hititbet
hititbet güncel adres
hititbet 2026
hititbet giriş
hititbet giriş
Tuzla Cilt Bakım
Tuzla Cilt Bakım Merkezi
Tuzla İpek Kirpik
solobet giriş
hititbet giriş
kralbet
otobet giriş
xslot giriş
otobet giriş
otobet giriş
otobet giriş
betyap giriş
betyap giriş
maksibet giriş
maksibet giriş
maksibet giriş
maksibet giriş
maksibet giriş
maksibet giriş
betnano
betnano
betnano
kralbet
kralbet
kralbet
setrabet
setrabet
kralbet
hititbet
hititbet
Tuzla Cilt Bakım
İstanbul Cilt Bakım
Tuzla Cilt Bakım Merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Hititbet Giriş
Hititbet Giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
betgaranti giriş
Tuzla Cilt Bakım
Tuzla İpek Kirpik
Tuzla Lenf Drenaj
Kolaybet Giriş
Betgaranti Giriş
xslot giriş
xslot giriş
xslot
xslot
hititbet
kralbet
kralbet
betnano
betnano
betpark giriş
betpark giriş