“भारत को समझो” अभियान समिति की ओर से नि:शुल्क बांटी गई पुस्तिका

IMG-20230212-WA0056

नई दिल्ली। ( अजय आर्य /अमन आर्य ) आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद जी महाराज की 200 वीं जयंती के अवसर पर यहां “भारत को समझो” अभियान समिति की ओर से उनके जीवन की प्रमुख घटनाओं को समेकित करने वाली लघु पुस्तिका को निशुल्क बांटा गया। “समग्र क्रांति के अग्रदूत महर्षि दयानंद” नामक इस लघु पुस्तिका के लेखक डॉ राकेश कुमार आर्य एवं संपादक श्री देवेंद्र सिंह आर्य हैं।


इसमें स्वामी दयानंद जी महाराज के भारतीय स्वाधीनता संग्राम में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को विशेष रुप से इंगित किया गया है। जिसे वर्तमान प्रचलित इतिहास में पूर्णतया उपेक्षित किया गया है। अभियान समिति के संयोजक श्री लखन लाल आर्य ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समिति की एक विशेष बैठक में मात्र एक सप्ताह पूर्व ही इस संबंध में निर्णय लिया गया कि महर्षि दयानंद जी के जीवन के उन अज्ञात पहलुओं को इस पुस्तिका के माध्यम से लोगों के सामने लाया जाए जिन्हें कांग्रेसी मानसिकता के इतिहासकारों ने पूर्णतया उपेक्षित करने का कार्य किया है। इस पर अभियान समिति के राष्ट्रीय प्रणेता डॉ राकेश कुमार आर्य द्वारा स्वामी दयानंद जी महाराज के जीवन को संक्षेप में प्रस्तुत करने का सराहनीय कार्य किया गया है। जबकि श्री देवेंद्र सिंह आर्य जी के द्वारा उनके भारतीय स्वाधीनता संग्राम के 1857 के प्रथम संग्राम में दिए गए योगदान को विशेष रुप से उल्लेखित किया गया।
इस लघु पुस्तिका में दैनिक यज्ञ के मंत्रों को भी सम्मिलित किया गया है और अंत में समिति के राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रेम सचदेवा सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ व्यास नंदन शास्त्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल नरुला, राष्ट्रीय सचिव आर्य पुरुषोत्तम मुनि वानप्रस्थ, राष्ट्रीय महिला संयोजिका श्रीमती सुमन लता आर्या, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री रविंद्र आर्य, अजय कुमार आर्य के परिचय के साथ-साथ आर्य समाज के नियम भी दिए गए हैं।
“भारत को समझो” अभियान समिति के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, योगी महेश क्रांतिकारी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन कुमार एडवोकेट सहित अनेक पदाधिकारियों ने इस पुस्तिका को बड़ी संख्या में लोगों में निशुल्क वितरित किया।

Comment:

Latest Posts

kolaybet giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
kolaybet giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark güncel giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
vdcasino
betgaranti
betpark giriş
betpark güncel giriş
vdcasino
vdcasino
jojobet güncel
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş