Categories
प्रमुख समाचार/संपादकीय

कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी

गाजियाबाद। नगर निगम क्षेत्र में महापौर व पार्षद के टिकट के लिए भले ही कांग्रेसियों में मारामारी हो, लेकिन टाउन एरिया व नगर पालिका परिषद के लिए कांग्रेस टिकट से लडऩे वाले पार्टी को ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं। इन्ही कारणों से कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पा रही है। हालांकि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय गोयल ने पिछले दिनों के एक प्रेस कांफ्रेंस में डासना टाउन एरिया से सतीश शर्मा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था।
जहां तक नगर निगम क्षेत्र की बात है तो महापौर पद पर 24 कांग्रेसियों ने अपना बायोडाटा दाखिल किया है। बायोडाटा दाखिल करनेवालों में स्वतंत्र यादव, विजय चौधरी, वीर सिंह चौधरी, बिजेंद्र यादव, सुनील यादव, लोकेश चौधरी, आजाद सैफी, नरेंद्र राठी प्रमुख है। ये सभी अपने-अपने हिसाब से टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे हैं और अपने आकाओं के चक्कर लगा रहे हैं। जहां तक पार्षद की बात है तो 80 वार्डो पर कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता टिकट मांग रहे हैं। यही कारण है कि इन दिनों सुरेंद्र कुमार गोयल, सुरेंद्र कुमार मुन्नी, सतीश त्यागी व ओमप्रकाश शर्मा के पास सिफारिशों की भरमार है। कार्यकर्ता चारों जगह नतमस्तक हो रहे हैं। जबकि टाउन एरिया, व नगर पालिका परिषदों पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे का क्रेज नहीं दिख रहा है। लोनी से दो कांग्रेसी टिकट मांग रहे हैं लेकिन पतला, निवाड़ी, फरीदनगर, भोजपुर टाउन एरिया से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे के इच्छुक नजर ही नहीं आ रहे हैं।

Comment:

Turn on JavaScript to leave a comment.

Exit mobile version
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
jojobet giriş
kavbet giriş
jojobet giriş
kavbet giriş
Betgaranti Mobil Giriş
nakitbahis
nakitbahis giriş
ultrabet giriş
ultrabet giriş
kavbet giriş
betpas
marsbahis giriş