Categories
राजनीति

नामांकन से पूर्व जनसभा को संबोधित करेंगी डिंपल

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज सीट से होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह कन्नौज में अपने पति और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ एक जनसभा को संबोधित करने पहुंची हैं। उनके साथ शिवपाल यादव समेत कई अन्य नेता भी वहां पर मौजूद हैं। कन्नौज की सीट अखिलेश यादवके इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। डिंपल की संसद में जाने की यह दूसरी कोशिश है। डिंपल करीब ग्यारह बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी। माना जा रहा है कि इस वक्त उनके साथ सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी साथ होंगे। हालांकि पार्टी के इस फैसले पर बसपा ने उसपर परिवारवाद का आरोप लगाया है। नामांकन भरने के बाद ही डिंपल का चुनाव प्रचार भी शुरू हो जाएगा। कन्नौज में 24 जून को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version