Categories
प्रमुख समाचार/संपादकीय

पाक में हिंदुओं पर अत्याचार निंदनीय-गुप्ता

हापुड़। अखिल भारत हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृहमानंद गुप्ता द्वारा यहां राधिका पैलेस मैरिज होम में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश भर में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाए। प्रांतीय अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वो अपने-अपने जिलों में अधिक से अधिक सदस्य बनायें। उन्होंने जनपद हापुड में इस सदस्यता अभियान की पहल करने के लिए जिलाध्यक्ष और उनकी टीम को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों में ही अल्पसंख्यक हिंदुओं की लड़कियों का अपहरण और हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है, जो कि चिंता का विषय है। श्री गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हिंदू लड़कियों को अगवा कर उन्हें जबरन इस्लाम कबूल करवाया जाता है। बांग्लादेश में भी हिंदुओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और उनकी संपत्ति पर जबर्दस्ती कब्जा कर लिया है। अगर वो अपना हक मांगते हैं तो उनका सरेआम कत्ल कर दिया जाता है। जिस पर बांग्लादेश सरकार भी कोई कार्यवाही नही कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कैलीफोर्निया की एक जूता कंपनी द्वारा जूते की तह में हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति बनाना बहुत ही निंदनीय कृत्य है।
इस संबंध में शीघ्र ही पार्टी की केन्द्रीय समिति भारत सरकार को अपना प्रस्ताव पास कर ज्ञापन के रूप में देगी। बैठक में डॉ नवनीत चंद त्याग, डॉ नित्यानंद सैनी, सुभाष सैनी, राधेलाल सिंघल, बीना मनचंदा, ऊषा गोयल, कैलाश चंद शर्मा, चिरंजीलाल पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version