Categories
विविधा

तेजकरण सुराणा को ‘‘स्पंदन अवार्ड’’

नई दिल्ली, 16 अप्रेल, 2015।

    अणुव्रत विश्व भारती के मुख्य न्यासी श्री तेजकरण सुराणा को समाजसेवी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ’’स्पंदन अवार्ड‘‘ प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

    नई दिल्ली में बुधवार को शुरू हुए तीसरे स्पंदन कला महोत्सव में श्री जैन को यह सम्मान प्रदान किया गया है।

    उन्हें सम्मान स्वरूप एक प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और शॉल ओढाई गई। इस मौके पर स्पंदन के क्यूरेटर श्री अनन्त विकास ने सम्मान-पत्र का वाचन किया।

    उल्लेखनीय है कि श्री टी.के. जैन संयुक्त राष्ट्र संघ में सम्बद्ध अणु विश्वभारती, राजसंमद के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में इसके मुख्य न्यासी है। अणुव्रत अंहिसा, विश्व शांति एन.जी.ओ. जैसे विषयों पर आयोजित सेमीनारों में भाग लेने के लिए उन्होंने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, पोलैंड सहित कई देशों की यात्राएं भी की है। वे दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की 17 संस्थाओं के फैडएिशन राजस्थान संस्था संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version