Categories
विविधा

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का सिंगापुर दौरा

आईटीई, सिंगापुर के सहयोग से उदयपुर का आईटीआई सेंटर ऑफ एसीलेंस के रूप मेें विकसित होगा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर, 2014। राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अपने सिंगापुर यात्रा के दौरान सिंगापुर के अग्रणी संस्थान इन्स्टीट्यूट ऑफ टेनीकल एजुकेशन (आईटीई) का दौरा किया। इस दौरान आईटीआई, उदयपुर में तकनीकी प्रशिक्षण में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राजस्थान की प्रमुख शासन सचिव उद्योग श्रीमती वीनू गुप्ता ने इस संस्थान के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

श्रीमती राजे ने व्यावसायिक, तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास के क्षेत्र में सिंगापुर के इस अग्रणी संस्थान (आईटीई) के अधिकारियों के साथ राज्य के युवाओं में वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास पर विस्तार से चर्चा की। वर्ष 1992 में स्थापित आईटीई ने रोजगार प्रशिक्षण के क्षेत्र में रिकार्ड कायम किया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त 96 प्रतिशत युवा औसतन 2400 डॉलर प्रतिमाह वेतन पर नौकरी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा तकनीकी क्षेत्र में उद्यमी बने हैं। आईटीई की शिक्षा सेवा शाखा विशेष प्रशिक्षण परीक्षा सेवाएं भी देती है।

अब राजस्थान सरकार आईटीई के साथ मिलकर आईटीआई उदयपुर को उत्कृष्ट प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए जल्द ही आईटीई, सिंगापुर से एक टीम उदयपुर का दौरा करेगी और बिन्दुओं को चिन्हित कर सहयोग कार्यक्रम का खाका तैयार करेगी।

श्रीमती राजे और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने आईटीई सिंगापुर के अधिकारियों के साथ प्रदेश के अन्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भी आधारभूत ढांचे व सॉफ्टवेयर विकास में सहयोग पर भी विचार किया। उन्होंने इन संस्थानाें में विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने, वहां कार्यरत प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग देने, उनके प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को अलग-अलग सेटर्स की आवश्यकताओं के अनुरूप अद्यतन बनाने तथा आईटीआई में पलिक प्राईवेट पार्टनरशिप की सम्भावनाओं पर चर्चा की ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आईटीआई में प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ा जा सके।

फोटो कैप्शनः-

राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार को सिंगापुर संस्थान आईटीई एवं आईटीआई. उदयपुर में तकनीकी प्रशिक्षण में सहयोग के लिए सहमति पत्र पर एमओयू के साथ अधिकारियों के साथ।

Comment:

Turn on JavaScript to leave a comment.

Exit mobile version
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
sekabet giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
vaycasino
bahsegel giriş
vaycasino giriş
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
onwin giriş
vdcasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş