Categories
विविधा

“स्वक्छता अभियान” के प्रभाव से मालाड बी एम सी कर्मचारी जोश में

“स्वक्छता अभियान” के प्रभाव से मालाड बी एम सी कर्मचारी जोश में

मुंबई। सामाजिक संस्था ‘गांधी विचार मंच’ के अध्यक्ष श्री. मनमोहन गुप्ता द्वारा मालाड (वेस्ट) में रेलवे ब्रिज के पास “स्वक्छता अभियान” की शुरुवात कर रक्खा है। और मोदी जी के “स्वक्छता अभियान” के बाद से पूरे देश में यह जोर शोर से चालू है। अब इसका प्रभाव मालाड बी एम सी कर्मचारियों पर भी पड़ा है। जोलोग केवल मानसून के दौरान यानि मई -जून में गटर और नालों की सफाई करते थे। अब बुधवार २४ दिसंबर २०१४ को सुबह मालाड (वेस्ट) में एस वी रोड के पास स्थित जैनसन प्लाजा के पास बी एम सी कर्मचारी जोश में दिखे और गटर की सफाई करते नज़र आये। जिसे देख कर सभी लोग काफी खुश हुए। इस पर मनमोहन गुप्ता ने कहा, ” अच्छे काम का असर जरूर होता है,भले थोड़ा वक़्त लगे। बी एम सी कर्मचारियों की तारीफ करनी चाहिए। देर से सही लेकिन वे अपने काम के प्रति जागरूक हुए। मैं चाहता हूँ कि मालाड बी एम सी कर्मचारियों की तरह पूरे मुंबई के सफाई कर्मचारी और पूरे देश के सफाई कर्मचारी अपने काम को सही तरह अंजाम दे, देश से बिमारी का नामोनिशान मिट जाएगा और लोग सभी कर्मचारिओं की तारीफ़ करेगें।”

Comment:Cancel reply

Exit mobile version