Categories
उगता भारत न्यूज़

★ हिंदी कल्चर सेंटर जापान ने हिंदी को समर्पित विश्व की चुनिंदा हस्तियों को दिया “हिंदी के सैनानी सम्मान” ★ सम्मान पाने वाले दिग्गजों में प्रख्यात साहित्यकार हरीश नवल,राकेश छोकर(भारत), कपिल कुमार (बेल्जियम),श्वेता सिंह उमा (रूस) आदि शामिल

………………………..
नई दिल्ली
………………………..
भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर जापान हिंदी कल्चर सेंटर ने विश्व पटल पर हिंदी को समर्पित विभूतियों को सम्मानित करते हुए हिंदी के सेनानी सम्मान 2021 से नवाजा है। संस्था की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमा शर्मा ने इस आशय की घोषणा की है।


हिंदी कल्चर सेंटर जापान की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और हिंदी की गूंज अंतरराष्ट्रीय ई पत्रिका की संरक्षक एंवम मुख्य संपादक रमा शर्मा, जापान ने उक्त सम्मान की बाबत बताते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान विश्व पटल पर हिंदी को समर्पित विशेष विभूतियों को प्रदान किया जा रहा है। जिन्होंने विश्व पटल पर हिंदी भाषा को स्थापित करने में अपना अथक योगदान प्रदान किया है। यह सम्मान इन सभी विशिष्ट विभूतियों को उत्साहवर्धित करने का काम करेगा।
सम्मान पाने वाली प्रमुख विभूतियों में प्रख्यात साहित्यकार हरीश नवल, कपिल कुमार बेल्जियम, डॉ स्नेह सुधा नवल, डॉ राकेश छोकर,इंद्रजीत शर्मा,रेखा कुमारी,विनय कुमार भारद्वाज , शामलाल पुरी,अनूप भार्गव, हरप्रीत सिंह, शार्दुला नोगजा,अनिल जोशी,प्रशांत अवस्थी, डॉ पुष्पलता, सुवर्चा भंडारी,मनीषा जोशी, रश्मि अभय,उपासना सियाग, नीना शर्मा,बेबी सिमरन मेहरा, विनोद पांडेय , योगराज शर्मा,अनुजहुण शुक्लमपुरा, राजा हुण शुक्लमपुरा,श्वेता सिंह उमा (रूस), सिमरन सिंह,डॉ राजीव पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव,डॉ विदुषी शर्मा, जे पी द्विवेदी शामिल हैं।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version