Categories
कहानी

अच्छे काम के लिए एक कदम आप आगे तो बढ़ाइए

शाम हो चली थी..
लगभग साढ़े छह बजे थे..
वही होटल, वही किनारे वाली टेबल, साथ साथ चाय की चुस्की ले रहा था।

उतने में ही सामने वाली टेबल पर एक आदमी अपनी नौ-दस साल की लड़की को लेकर बैठ गया।

उस आदमी का शर्ट फटा हुआ था, ऊपर की दो बटनें गायब थीं। पैंट भी मैला ही था, रास्ते पर खुदाई का काम करने वाला मजदूर जैसा लग रहा था।

लड़की का फ्रॉक धुला हुआ था और उसने बालों में वेणी भी लगाई हुई थी..

उसका चेहरा अत्यंत आनंदित था। वो बड़े कुतूहल से पूरे होटल को इधर-उधर से देख रही थी..
उनके टेबल के ऊपर ही चल रहे पँखे को भी वो बार-बार देख रही थी, जो उनको ठंडी हवा दे रहा था..

गद्दी वाली कुर्सी पर बैठकर वो और भी प्रसन्न दिख रही थी..

उसी समय वेटर ने दो स्वच्छ गिलासों में ठंडा पानी उनके सामने रखा..

उस आदमी ने अपनी लड़की के लिये एक डोसा लाने का आर्डर दिया।
यह आर्डर सुनकर लड़की के चेहरे की प्रसन्नता और बढ़ गई..

और आपके लिए? वेटर ने पूछा..
नहीं, मुझे कुछ नहीं चाहिये : उस आदमी ने कहा।

कुछ ही समय में गर्मागर्म बड़ा वाला, फूला हुआ डोसा आ गया, साथ में चटनी-सांभार भी..

लड़की डोसा खाने में व्यस्त हो गई. और वो उसकी ओर उत्सुकता से देखकर पानी पी रहा था..

इतने में उसका फोन बजा। वही पुराना वाला फोन। उसके मित्र का फोन आया था, वो बता रहा था कि आज उसकी लड़की का जन्मदिन है और वो उसे लेकर होटल में आया है..

वह बता रहा था कि उसने अपनी लड़की को कहा था कि यदि वो अपनी क्लास में पहला नंबर लेकर आयेगी तो वह उसे उसके जन्मदिन पर डोसा खिलायेगा..

और वो अब डोसा खा रही है..
थोड़ा पॉज..

नहीं रे, हम दोनों कैसे खा सकते हैं?
हमारे पास इतने पैसे कहां हैं?
मेरे लिये घर में बेसन-भात बना हुआ है ना..

उसकी बातों में व्यस्त रहने के कारण मुझे गर्म चाय का चटका लगा और मैं वास्तविकता में लौटा..

कोई कैसा भी हो..
अमीर या गरीब,
दोनों ही अपनी बेटी के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिये कुछ भी कर सकते हैं..
मैं उठा और काउंटर पर जाकर अपनी चाय और दो डोसे के पैसे दिये और कहा कि उस आदमी को एक और डोसा दे दो, उसने अगर पैसे के बारे में पूछा तो उसे कहना कि हमनें तुम्हारी बातें सुनीं, आज तुम्हारी बेटी का जन्मदिन है और वो स्कूल में पहले नंबर पर आई है..
इसलिये होटल की ओर से यह तुम्हारी लड़की के लिये ईनाम है। उसे आगे चलकर इससे भी अच्छी पढ़ाई करने को बोलना..
पर, पर भूलकर भी “मुफ्त” शब्द का उपयोग मत करना, उस पिता के “स्वाभिमान” को चोट पहुचेगी..
होटल मैनेजर मुस्कुराया और बोला कि यह बिटिया और उसके पिता आज हमारे मेहमान हैं। आपका बहुत-बहुत आभार कि आपने हमें इस बात से अवगत कराया।
उनकी आवभगत का पूरा जिम्मा आज हमारा है। आप यह पुण्य कार्य और किसी अन्य जरूरतमंद के लिए कीजिएगा।

वेटर ने एक और डोसा उस टेबल पर रख दिया, मैं बाहर से देख रहा था..
उस लड़की का पिता हड़बड़ा गया और बोला कि मैंने एक ही डोसा बोला था..
तब मैनेजर ने कहा कि, अरे आपकी लड़की स्कूल में पहले नंबर पर आई है..
इसलिये ईनाम में आज हॉटेल की ओर से आप दोनों को डोसा दिया जा रहा है।

उस पिता की आँखें भर आईं और उसने अपनी लड़की को कहा, देखा बेटी ऐसी ही पढ़ाई करेगी तो देख क्या-क्या मिलेगा..
उस पिता ने वेटर को कहा कि क्या मुझे यह डोसा बांधकर मिल सकता है?
यदि मैं इसे घर ले गया तो मैं और मेरी पत्नी दोनों आधा-आधा मिलकर खा लेंगे, उसे ऐसा खाने को नहीं मिलता…

जी नहीं श्रीमान, आप अपना डोसा यहीं पर खाइए।
आपके घर के लिए मैंने 3 डोसे और मिठाइयों का एक पैक अलग से बनवाया है।
आज आप घर जाकर अपनी बिटिया का बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाइएगा और मिठाइयां इतनी हैं कि आप पूरे मोहल्ले को बांट सकते हो।

यह सब सुनकर मेरी आँखें खुशी से भर आईं,
मुझे इस बात पर पूरा विश्वास हो गया कि जहां चाह वहां राह है…….
अच्छे काम के लिए #एक_कदम आप आगे तो बढ़ाइए,
फिर देखिए आगे आगे होता है क्या!!

.सूर्य सेन

Comment:Cancel reply

Exit mobile version
norabahis giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
betgaranti giriş
maxwin giriş
maxwin giriş
milanobet giriş
milanobet giriş
betpas giriş
norabahis giriş
norabahis giriş
norabahis giriş
norabahis giriş
betplay giriş
betplay giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
mariobet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
mariobet giriş
betvole giriş
mariobet giriş
safirbet giriş
safirbet giriş
mariobet giriş
betpas giriş
hititbet giriş
madridbet giriş
madridbet giriş
dedebet
betkanyon
radissonbet
casinofast
vaycasino giriş
grandpashabet giriş
betpark giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
vaycasino giriş
grandpashabet giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş
norabahis giriş
betgaranti giriş
norabahis giriş
milanobet giriş
milanobet giriş
norabahis giriş
betwild giriş
redwin giriş
safirbet giriş
safirbet giriş
betpark giriş
vegabet giriş
vegabet giriş
redwin giriş
vaycasino giriş
imajbet giriş
imajbet giriş
realbahis giriş
realbahis giriş
imajbet giriş
imajbet giriş
timebet giriş
timebet giriş
betpark giriş
hilarionbet giriş
hilarionbet giriş
parmabet giriş
parmabet giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
hilarionbet giriş
parmabet giriş
parmabet giriş
hazbet giriş
hazbet giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
milanobet giriş
imajbet giriş
imajbet giriş
maxwin giriş
maxwin giriş
norabahis giriş
ikimisli giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş
milanobet giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş