Categories
उगता भारत न्यूज़

शाहीन बाग इलाके से मिले तीन शव

प्रतीकात्मक नए नागरिकता कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन के नाम पर होती अराजकता के लिए बदनाम हुए दिल्ली के शाहीन बाग क्षेत्र से 3 शव मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है। दिल्ली के इस शाहीन बाग़ इलाके में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में 84 दिन से धरना चल रहा है। ये 3 शव इस क्षेत्र के 3 अलग-अलग इलाकों में पाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि शव मिलने का पहला मामला शुक्रवार(मार्च 6) दोपहर करीब 12 बजे जानकारी में आया। यह शव यमुना नदी के किनारे मिला था, जिसमें मरने वाले की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। मृतक की पहचान जाँच पड़ताल के बाद अशोक नगर दिल्ली निवासी मदन थापा पुत्र मनवीर थापा के रूप में हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मदन थापा नामक इस व्यक्ति के गायब होने की रिपोर्ट हरि नगर थाने में 3 फरवरी 2020 को दर्ज कराई गई थी। हालाँकि इस शव के ऊपर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। वहीं शाहीन बाग क्षेत्र के मदर डेयरी के पीछे वाले नाले के पास स्थित एफ ब्लॉक से एक दूसरा शव दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बरामद हुआ। इसकी शुक्रवार देर रात तक पहचान नहीं हो पाई थी, हालाँकि मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। इस शव को पहचान और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस व्यक्ति की मौत कैसे हुई इस की भी जाँच अभी जारी है। तीसरा शव भी इसी इलाके में रेलवे लाइन के किनारे मिला बताया जा रहा है।

ऐसे में प्रश्न होता है, कि जनता को भ्रमित कर हवन करने और लंगर बाँटने वाले क्यों चुप हैं?

इसके पहले दिल्ली स्थित शाहीन बाग कल भी चर्चा में रहा जब यहाँ की लाइव तस्वीरों को दिखाने के लिए शुक्रवार को शाहीन बाग पहुँची इंडिया टीवी की दो महिला पत्रकारों को देखते ही वहाँ मौजूद प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई। जिन्होंने खाली पड़े पंडाल में और ज्यादा भीड़ को एकत्र करने के लिए इमरजेंसी हूटर बजा दिया गया।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version