कदमों का एहसास

बढ़ते कदमों का साहस कब
हारा है विस्तारों से ।
कायर हरदम हारा करता
खुद अपनी ही हारों से ।।

देख निशा के गहन तिमिर को
कब चन्दा घबराता है ।
तम के पग कम्पित हो जाते
जब दिनकर आ जाता है ।।
मोद मनाते हैं तारागण
साहस के व्यवहारों से । बढ़ते कदमों————

चरणों की गति से पथ की
तरुणाई भी घबराती है ।
अथक प्रयासों के राही तक
मंजिल खुद आ जाती है ।।
साधक कभी नहीं मरता है
असफलता की मारों से । बढ़ते कदमों———–

तट की लहरों का आलोड़न
माझी को भी भाता है ।
शौर्य सिन्धु में अरि के सपनों
से कब कौन डराता है ।।
कायर मुक्ति नहीं पा सकता
जनमत के धिक्कारों से । बढ़ते कदमों————

शुष्क कंठ व मृत होंठो से
जीवन कभी न मरता है ।
जग की पीड़ा हरने वाला
खुद पीड़ा से मरता है ।।
कभी न करना खुद को कुंठित
मन में पीला विकारों से । बढ़ते कदमों———–
अनिल कुमार पाण्डेय
संस्थापक-तुलसी मानस साहित्यिक संस्थान
जे-701 आवास विकास केशवपुरम, कल्याणपुर,
कानपुर ,(उ .प्र ) शब्ददूत -9198557973

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
sekabet giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
vaycasino
bahsegel giriş
vaycasino giriş
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
onwin giriş
vdcasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş