Categories
कविता

इतिहास उसी का होता है ….

इतिहास एक झरोखा है,
नव पीढ़ी शक्ति प्राप्त करे।
शक्ति के अवगाहन से नव
सृष्टि का निर्माण करे।।

इतिहास स्वयं को पाने का
साधन सबसे उत्तम है।
साधना बनती साधन से,
ऋषि -कथन ये उत्तम है।।

फलवती साधना हो उसकी
जिसका साधन सुथरा हो।
इतिहास उसी का होता है,
जो धर्म हित रण में उतरा हो।।

संसार झमेला है मानव,
क्यों व्यर्थ समय यहां खोता है ?
समय रहते समय को समझे जो,
इतिहास उसी का होता है।।

पल-पल से कल की कल – कल में
श्वासों के मोती बिखर रहे।
वक्त रहते वक्त की वक्त करो,
समझो कुंदन से निखर रहे।।

– डॉ राकेश कुमार आर्य

Comment:Cancel reply

Exit mobile version