क्या चुनावों के दौरान हिंसा पश्चिमी बंगाल की नियति बन गई है?

c25a90bfbb510f3964644584337d91f3feb0c

योगेंद्र योगी

गृह मंत्रालय ने साफ कहा कि पंचायत चुनाव में उनके तैनाती वाले बूथों पर कोई हिंसा नहीं हुई है। जिन बूथों पर सीएपीएफ तैनात की गई थी, वहां कोई अप्रिय घटना/हिंसा नहीं हुई है। यदि माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो तुरंत शांति बहाल की गई।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के चुनाव सुधारों के अथक प्रयासों से मिली सफलता के बावजूद पश्चिमी बंगाल देश का एकमात्र राज्य है जहां हर स्तर के चुनावों में हिंसा का तांडव जारी है। पंचायत चुनावों में इस बार 50 से अधिक लोग चुनावी हिंसा का शिकार हुए। इनमें 12 से अधिक मुस्लिम थे। आश्चर्य की बात यह है कि देश में लोकतंत्र की दुहाई देने वाले विपक्षी दलों ने अल्पसंख्यकों की हत्या पर घड़ियाली आंसू बहाना भी जरूरी नहीं समझा। यही विपक्षी दल भाजपा पर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार सहित दूसरे आरोपों को लेकर एकजुट होने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल हिंसा प्रभावित मणिपुर में गए थे। किन्तु बंगाल में हुई भीषण हिंसा पर राहुल एक शब्द तक नहीं बोले। राहुल को बंगाल में पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या दिखाई नहीं दी। बंगाल में हुई हिंसा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सिर्फ इतना ही कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस के फायरब्रांड नेता दिग्विजय सिंह ने कहा भयानक हुआ। डराने वाला है। गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बावजूद हिंसा में एक भी मौत नहीं हुई थी।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर कहा- मैंने जमीन पर जो देखा वह बहुत परेशान करने वाला है, वहां हिंसा और हत्या हो रही हैं। एक बात जो मैंने देखी है- वह यह है कि गरीब लोग ही मारे जाते हैं, हत्यारे भी गरीब हैं… हमें गरीबी को खत्म करना चाहिए लेकिन इसके बजाय हम गरीबों को मार रहे हैं। बंगाल इसका हकदार नहीं है। भाजपा ने कहा, “अगर यह दृश्य बीजेपी शाषित राज्य में देखने को मिला होता, तो हाहाकार मच गया होता। अब राहुल गांधी कहां हैं…? वह मोहब्बत की दुकान खोलने वाले थे। राज्य सरकार ने संवेदनशील बूथ की सही संख्या नहीं दी, जितने लोग मारे गए हैं, इसमें राज्य के जि़म्मेदार लोग शामिल हैं। फायरिंग, बमबारी मतपेटी को जलाया गया। ये सारे नेता, जो हाथ पकड़-पकड़ कर राज्यों में खड़े होते हैं, कहां हैं ये सारे नेता? कहां हैं लालू प्रसाद यादव, कहां हैं नीतीश कुमार और कहां हैं मोहब्बत की दुकान खोलने वाले राहुल गांधी?”

गृह मंत्रालय ने साफ कहा कि पंचायत चुनाव में उनके तैनाती वाले बूथों पर कोई हिंसा नहीं हुई है। जिन बूथों पर सीएपीएफ तैनात की गई थी, वहां कोई अप्रिय घटना/हिंसा नहीं हुई है। यदि माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो तुरंत शांति बहाल की गई। संवेदनशील बूथों पर सीएपीएफ को तैनात किया जाना चाहिए था, लेकिन संबंधित जिलों के डीएम ने केंद्रीय बलों को तैनात करने की योजना बनाई। डीएम ने जिन बूथों पर केंद्रीय बल को सुरक्षा के लिए भेजा, वहां सीएपीएफ ने व्यवस्था संभाली। बंगाल में पंचायत चुनाव का रिजल्ट आते ही हिंसा का दूसरा दौर शुरु हुआ। दक्षिण-24 परगना जिले के भंगोर में हिंसा में इंडियन सेकुलर फ्रंट के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई तो वहीं हाथ में गोली लगने से एडिशनल एसपी बुरी तरह से घायल हो गए। पूरा मामला काउंटिंग से जुड़ा हुआ है, जहां गिनती में पहले आईएसएफ कैंडिडेट आगे चल रहा था, लेकिन बाद में वह हार गया। इसी को लेकर शुरू हुए बवाल ने धीरे-धीरे बड़ी हिंसा का रूप ले लिया।

8 जुलाई को 74 हजार पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी, जहां कुछ मतदान केंद्र विवादित होने पर यहां दोबारा से वोटिंग करानी पड़ी थी। चुनाव के दौरान हर बूथ पर राज्य पुलिस के अलावा चार केंद्रीय बल के जवानों की तैनाती की गई थी। पश्चिम बंगाल देश के चुनावी इतिहास में अनोखे रिकार्ड कायम कर रहा है। यह देश का ऐसा राज्य है जहां पंचायत स्तर पर चुनावी हिंसा को रोकने के लिए हाईकोर्ट के आदेश से अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरी ताकत से विरोध किया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिल सकी। पश्चिम बंगाल में चुनावी खौफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हजारों उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए। डर के मारे लोगों ने पंचायत चुनाव लड़ने का नामांकन दाखिल नहीं किया। निर्विरोध ज्यादातर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी जीते, हिंसा के डर से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन वापस लेने की निर्धारित समय सीमा के बाद पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के आंकड़े पुष्टि करते हैं कि तीनों स्तरों पर 73,887 सीटों में से 7,005 सीटों पर उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की है। यह कुल सीटों की संख्या का लगभग 9.48 प्रतिशत है। इनमें ज्यादातर ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा हिंसा के मामले उत्तर और दक्षिण 24 परगना के अलावा मुर्शिदाबाद और कूचबिहार से सामने आए हैं। कूचबिहार में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उस वक्त हद ही कर दी जब मतपेटियां तक तोड़ने के बाद उसमें पानी डाला और कुछ में आग भी लगा दी। इसके साथ ही उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में भी कमोवेश ऐसी ही घटनाएं देखने को मिलीं।

विधानसभा चुनाव के दौरान भी पश्चिम बंगाल में 52 लोगों की जान गई थी। इस दौरान सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ही हत्या नहीं हुई, अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल थे। पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में 43 मामले दर्ज किए थे। सीबीआई ने ये मामले कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में दर्ज किए थे। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के इतर पंचायत चुनावों में भी यहां की धरती पर खून की नदियां बहना आम बात रही है। साल 2013 और 2018 में गोलीबारी, बमबारी, आगजनी, पत्थरबाजी और शरीर के अंगों को काटने की कई घटनाएं दर्ज की गई थीं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार साल 2018 के पंचायत चुनावों में 13 लोगों की हत्या कर दी गई थी। आखिर चुनावों के दौरान बंगाल में हिंसा क्यों होती है? क्या यह पश्चिम बंगाल की नियती है या सरकारी तंत्र की विफलता। चुनाव आयोग या सरकार, किसी न किसी को इन मौतों की जिम्मेदारी लेनी होगी।

Comment:

vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş
betpark giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vdcasino giriş
vdcasino giriş
betnano giriş
vdcasino
Vdcasino giriş
vdcasino giriş
ngsbahis
ngsbahis
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark giriş
milanobet giriş
vdcasino giriş
vaycasino giriş
vdcasino giriş
betpark giriş
vaycasino giriş
kolaybet giriş
kolaybet
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vdcasino giriş
betgaranti giriş
casibom giriş
casibom giriş
vdcasino giriş
betpark giriş
vaycasino giriş
runtobet giriş
runtobet giriş
runtobet giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
damabet
casinofast
betpark giriş
vdcasino giriş
milanobet giriş
betpark giriş
vdcasino
vaycasino giriş
milanobet giriş
betpark giriş
vdcasino giriş
vdcasino giriş
vaycasino giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
venusbet giriş
venüsbet giriş
venusbet giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betnano giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betnano giriş
ultrabet giriş
ultrabet giriş
betnano giriş
vaycasino
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş