Categories
उगता भारत न्यूज़

भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता गौतम बुध नगर लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी: एडीएम बच्चू सिंह द्वारा किया गया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा। ( अजय कुमार आर्य) यहां स्थित भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता में जनपद के एडीएम ( एलए) श्री बच्चू सिंह द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रकट करने वाली रुचिका भाटी और उनके कोच रहे वरिष्ठ समाज सेवी और अध्यापक श्री बालचंद नागर का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर श्री बच्चू सिंह ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में माता-पिता के साथ-साथ उनके अध्यापकों का भी विशेष योगदान होता है। प्रतिभा का मुखरित होना समाज के लिए भी गौरव का विषय होता है । क्योंकि प्रतिभाओं से ही समाज और राष्ट्र सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ते हैं। जब यह प्रतिभा खेल के क्षेत्र में मुखरित होती है तो इसका सीधा लाभ युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । अनेक बच्चों को रुचिका भाटी जैसी प्रतिभाओं से प्रेरणा मिलती है जो और भी अधिक अच्छा कर गुजरने के लिए उठ खड़े होते हैं।


इस अवसर पर सीनियर मैनेजर श्री मनोज सचान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय नई-नई प्रतिभाओं को तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। जिससे समाज के लिए अच्छा संकेत जा रहा है। नए बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है । जिसके लिए संस्थापक श्री बलबीर सिंह आर्य, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रईस राम, श्री सुखबीर सिंह आर्य, प्राचार्या श्रीमती अमरेश चपराणा का विशेष योगदान है। सुप्रसिद्ध इतिहासकार और भारत को समझो अभियान समिति के राष्ट्रीय प्रणेता डॉ राकेश कुमार आर्य ने कहा कि बच्चों को शांत और एकांत स्थान पर अपना निर्माण करना चाहिए। यह एक सर्वमान्य सत्य है कि शांत और एकांत स्थान में ही व्यक्ति का निर्माण होता है और शांत और एकांत में ही बच्चे बिगड़ भी जाते हैं। हमें अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग राष्ट्र और समाज के निर्माण के लिए करना चाहिए। जिसके लिए माता-पिता और अध्यापकों की भी बड़ी जिम्मेदारी है। उनका दायित्व बनता है कि वह अच्छा परिवेश बच्चों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि इस विद्यालय में वैदिक संस्कारों के माध्यम से बच्चों का निर्माण किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष श्री रईस राम भाटी ने कहा कि भारत इस समय नई करवट ले रहा है विश्व गुरु पद की ओर बढ़ते भारत की नई संभावनाओं का केंद्र बच्चे और युवा बने हैं। यह हमारे लिए खुशी का विषय है कि देश की 70% आबादी का निर्माण युवाओं और बच्चों से होता है। ऐसी स्थिति में बच्चों के भीतर विशेष संस्कार डालना सभी विद्यालयों का प्राथमिक कर्तव्य है। जिस पर हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यही कारण है कि हमारे परिश्रम और पुरुषार्थ का सकारात्मक परिणाम भी आ रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान की शिक्षा भी आज के परिवेश में आवश्यक है इसी दृष्टिकोण से विज्ञान के नए केंद्र का उद्घाटन करवरकर विद्यालय एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
मंच का सफल संचालन कर रहे श्री बालचंद नागर ने बताया कि इस विद्यालय के कई होनहार और प्रतिभावान बच्चे आगामी कुछ दिनों में ही अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। हमें आशा करनी चाहिए कि वह भी रुचिका भाटी का अनुकरण करते हुए कुछ अच्छा करके लौटेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर शिक्षा के साथ-साथ खेल की पवित्र भावना के संस्कार डालना भी आवश्यक होता है। अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री सुखबीर सिंह आर्य ने कहा कि आज जिन महानुभावों ने हमारे बच्चों का मार्गदर्शन किया है उनके प्रति हम कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और राष्ट्र सेवा का भाव पैदा करना हमारे विद्यालय की प्राथमिकता है हमारी मान्यता है कि बच्चों के रूप में हम देश के एक अच्छे नागरिक का निर्माण कर रहे हैं।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रहे श्री बलबीर सिंह आर्य ने उगता भारत को बताया कि यह संस्था स्वामी दयानंद जी के विचारों के अनुकूल कार्य कर रही है। स्वामी जी की 200 वीं जयंती के अवसर पर बच्चों के भीतर उनके शिक्षा संस्कारों को डालने का विशेष ध्यान रखा जाता है। यज्ञ आदि के माध्यम से भी बच्चों के भीतर शुभ संस्कार पैदा करने का प्रयास किया जाता है। जबकि प्राचार्य श्रीमती अमरेश चपराणा ने बताया कि विद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राएं यज्ञ के प्रति विशेष रूचि रखते हैं। उन्होंने अपनी छात्रा रुचिका भाटी के बारे में बताया कि वह एक गंभीर प्रवृत्ति की छात्रा है जो निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहती है। हम इसी प्रकार अन्य बच्चों का भी निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वैदिक ऋषियों का चिंतन बच्चों के कोमल मन पर अंकित करने का प्रयास सतत किया जाता रहे। अंत में प्रबंधक श्री जगदीश अधाना ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती रजनी सक्सेना, श्रीमती सची मौर्या , श्रीमति रीना कसाना, डॉ देवेंद्र (उम्मीद संस्था ) पुस्तक बैंक, श्री रोहित भाटी (पीटीआई ), श्री गांधी इंटर कॉलेज दुजाना के प्रधानाचार्य सुनील बाबा,ईश्वर शर्मा और रोहतास सहित लोग उपस्थित थे।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş
betpark giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vdcasino giriş
vdcasino giriş
betnano giriş
vdcasino
Vdcasino giriş
vdcasino giriş
ngsbahis
ngsbahis
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark giriş
milanobet giriş
vdcasino giriş
vaycasino giriş
vdcasino giriş
betpark giriş
vaycasino giriş
kolaybet giriş
kolaybet
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vdcasino giriş
betgaranti giriş
casibom giriş
casibom giriş
vdcasino giriş
betpark giriş
vaycasino giriş
runtobet giriş
runtobet giriş
runtobet giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
damabet
casinofast