खाड़ी देशों में नरक भोग रही हैं भारतीय महिलाएं

images (13)

सुभाष आनंद – विनायक फीचर्स
पाकिस्तान की महिलाएं भीख मांगने के लिए बड़े स्तर पर सऊदी अरब में भेजी जा रही हैं। इसी प्रकार पंजाब एवं अन्य कई राज्यों की महिलाएं भी खाड़ी देशों में जा रही हैं। इन महिलाओं का जमकर शरीरिक और मानसिक शोषण हो रहा है। कुछ महिलाओं को शेखों की वासना पूर्ति के लगा दिया जाता है और कुछ महिलाओं को जबरन इस धंधे में डाल दिया जाता है।
पंजाब के फिरोजपुर में पिछले दिनों 2 महिलाएं वापिस पहुंची तो उन्होंने आप बीती में बताया कि किस प्रकार हमें घरेलू काम करने के लिए सऊदी अरब ले जाया गया था और फिर किस प्रकार गलत कार्यों में हमें धकेल दिया गया, जिन-जिन महिलाओं ने विरोध किया उनके पासपोर्ट छीन कर गुलामों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। कई महिलाओं को मौत के घाट भी उतार दिया जा चुका है।
कुवैत में नौकरानी का काम करने वाली 42 वर्षीय गगनप्रीत कौर (बदला हुआ नाम) हाल ही में अपने गांव पहुंची है।
गगनप्रीत कौर ने उसके मालिक द्वारा दिनरात यातना दिए जाने की शिकायत की है, उन्होंने बताया कि वह 2021 में जेद्दा गई थी, उस समय 22 हजार रुपए प्रति माह वेतन की बात की गई थी,लेकिन कुछ समय के पश्चात वेतन घटा दिया गया और खाने -सोने के घंटों में भी कमी कर दी गई। स्थानीय समाचार पत्रों में उनकी दर्द भरी कहानी प्रकाशित होने के बाद ही वह छूट पाई हैं। बड़ी मुश्किल से वह भारत लौटी हैं। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद मालिक को एक लाख 45 हजार देने पड़े।
दूसरी कंबोज जाति से संबंध रखने वाली अमनप्रीत कौर की कहानी कुछ अलग ही है। वह मोगा के एक ट्रेवल एजेंट के जरिए अबूधाबी गई थी, वह जिस शेख के घर में काम करती थी वह सडक़ दुर्घटना में उसका सारा परिवार मारा गया। बुरा समय शुरू होते ही दूसरे मालिक के घर काम करना शुरू किया,वह मुझे 8 हजार रुपए के साथ साथ खाना -रहना फ्री देता था। सुबह मारपीट होना आम बात होती थी,उसका पासपोर्ट छीन लिया गया। और कई दिनों तकभूखा रखा गया,कमरे में कैद कर लिया गया वह बताती है कि कई दिनों तक मुझे भूखा रखा गया। मेरे साथ जिस्मानी जुल्म भी किए गए।
ब्लाक घल्लखुर्द की रहने वाली वीना का कहना है कि भारतीय दलाल सेखों की कठपुतलियां होते हैं, वह शेखों के इशारों पर चलते हैं। उन्होंने बताया कि वह किस प्रकार केरल और आबूधाबी में काम करने वाले जिस्म के सौदागरों के हाथ लगी। अबुधाबी पहुंचते ही उसे शेखों की हवस बुझाने के काम में लगा दिया गया, पासपोर्ट छीन लिया गयाष भारतीय दूतावास की सहायता से मुझे शेखों की चुंगल से छुड़ाया गया।
वीना की शिकायत पर तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया,उसने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय एजेंटों ने उसे बेचने का षडयंत्र रचा था, वीना को एक कमरे में कैद किया गया जहां शेखों द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा। वीना ने बताया कि धन का लालच भारतीय महिलाओं को अरब देशों की तरफ आकर्षित करता है,असल में यह एक मृगतृष्णा है। खाड़ी देशों में जानी वाली भारतीय महिलाएं असल में नरक भोग रही हैं। उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ता है। (विनायक फीचर्स)

Comment:

Kuponbet Giriş
betgaranti giriş
Teknik Seo
ikimisli giriş
grandpashabet giriş
bonus veren siteler
grandpashabet giriş
betnano giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
grandpashabet giriş
betlike giriş
betlike giriş
ikimisli giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betnano giriş