Categories
उगता भारत न्यूज़

मुख्यमंत्री जन्मोत्सव एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम–तृप्ति आर्या


गोंडा 5जून 2022 जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से जिला सभागार कार्यालय स्वतंत्रता सेनानी छोटेलाल हाता सुबह 9बजे आर्य समाज प्रधान शास्त्री विनोद आर्य ने देव यज्ञ के माध्यम से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वे जन्मदिवस पर दीर्घायु की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दी।
शुभकामना देने वालों में प्रमुख आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश उपमंत्री तृप्तिआर्या, हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्य,आनंद सिंह, पवन शुक्ला, बबलू चौरसिया, पंकज सिंह प्रधान, यज्ञ ब्रह्मा अमर दीक्षित एवं प्रदीप आर्य ,मुख्य यजमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भोलानाथ सोनी, डा०बृज बिहारी मिश्रा सत्य भूषण तिवारी कलकेशर माता प्रसाद पांडे संजय कुमार अभिषेक द्विवेदी पराग दत्त डॉ०प्रियंकाआर्या धर्मेंद्र कुमार, इं० सत्यम प० रमाकांत मिश्रा आदि प्रमुख रहे।
यज्ञ उपरांत कवि गोष्ठी शास्त्री विनोद आर्य की अध्यक्षता हुआ जिसमें कवि पराग दत्त यादव डीएन सिंह, उमा सिंह साहित्यकार ने मुख्यमंत्री जी के संकल्प वैदिक संस्कृति का पूर्णउद्धार विषयों को कविता के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनमोह लिया उमा सिंह साहित्यकार को कोहरा नामक पुस्तकडीएन सिंह ने भेंट की साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर शास्त्री विनोद आर्य ने गुलदाउदी,पीपल का वृक्षारोपण किया।
उधर वृद्ध आश्रम में जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्य के नेतृत्व में बुजुर्ग एवं असहाय लोगों को फल वितरित हुआ सभा संचालन आर्य समाज बड़गांव मंत्री शिवम आर्य ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं योगी आदित्यनाथ की जन्म उत्सव की शुभकामना बधाई दी डॉ प्रियंका आर्या ने पर्यावरण संतुलन एवं वातावरण शुद्धि के लिए फलदार वृक्षों को लगाने का संकल्प दिलाया।
उक्त आयोजन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल’ विश्व हिंदू महासंघ, आर्य समाज, आर्य वीर दल, अहम भूमिका रही।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version