Categories
अन्य स्वास्थ्य

आम का पन्ना-एक पारम्परिक भारतीय पेय

aam panna

आचार्य बालकृष्‍ण 

कच्चे आम का पन्ना गर्मियों में सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला पारम्परिक भारतीय पेय है | गर्मियों में शरीर के तापमान को स्थिर रखने तथा लू से बचने में कच्चे आम का पन्ना बहुत सहायक होता है | आइए आज हम आपको इस प्राचीन तथा पारम्परिक पेय को बनाने की विधि से अवगत कराते है –

तीन से चार सामान्य आकार के कच्चे आम लेकर अच्छी तरह धो लें | इन्हें छीलकर गूदा अलग कर लें तथा गुठली अलग निकाल दें | गूदे को एक कप पानी डालकर उबाल लें | इस उबले हुए गूदे में पिसा हुआ 200 ग्राम गुड़ डालकर एक उबाल दे दें | ठंडा होने पर पुदीना की पत्ती,थोड़ा सा काला तथा थोड़ा सा सफ़ेद नमक ,तथा थोड़ा सा काली मिर्च चूर्ण डालकर मिक्सी में पीस लें | अब इस गूदे को छानकर इसमें एक लीटर पानी तथा भुना हुआ जीरा चूर्ण मिलाएं | ठंडा करके परोसें |

Comment:Cancel reply

Exit mobile version