Categories
अन्य कविता

चलो चांद पर

दुनिया के अंतरिक्ष इतिहास में,
भारत का पहला कदम।
बन गया मील का पत्थर,
वैज्ञानिकों का सफल दमखम।।
भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के,
बुलंद-हौसलों का प्रतीक।
चंद्रयान एक, बाइस अक्टूबर 2008
प्रक्षेपण एक दम सटीक ।। 1 ।।
भारत का अंतरिक्ष में बढ़ा पहला कदम,
साबित हुआ लंबी छलांग।
चंद्रयान का अंतरिक्ष में तीन सौ बारह,
दिन की छोटी आयु मां।।
याद रहेगा, चंद्रमा की कक्षा के,
3400 से भी अधिक चक्कर।
कर गये अपना काम, सौ प्रतिशत
से भी ज्यादा बढक़र ।। 2।।
हम दुखी थे जरूर, चंद्रयान-एक,
के असामयिक अंत पर।
पर रणभूमि में तीर योद्घा की तरह,
कर चुका था, काम समय पर।।
दर्ज कर गया, चांद पर पानी
के सबूत मिटने से पहले
धन्य हो गयी भारत मां, जांबाज
सपूतों की योग्यता बुझने से पहले ।। 3।।
पहले भी हमने शून्य रचा
दुनिया को गिनती सिखलाई
अब चंदा पर है पानी
यहन् देख है दुनिया ललचाई
एक आस जगी, सपना देखा
चांद पे बस्ती बसाने का
शुरूआत हो गयी पानी से
चला चांद पर छुट्टी मनाने का ।। 4।।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version