Categories
राजनीति

बिहार में तेज हो रहा  चुनावी घमासान

बिहार में 18 अगस्त को पीएम मोदी की आरा सहरसा की रैलियों में उमड़ी विशाल भीड़ और भीड़ के सामने पीएम की ओर से एक लाख 56 हजार करोड़ के मेगा पैकेज से बिहार विधानसभा के चुनावों की गतिविधियों में और अधिक तेजी आ गयी है।  बिहार में दोनों गठबंधनों का स्वरूप भी लगभग साफ हो रहा है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि बिहार के विधानसभा चुनावों में भी हैदराबाद के मुसिलम नेता ओवैसी की उपस्थिति दर्ज हो गयी है।16 अगस्त को किशनगंज में ओवैसी की रैली में विशाल मुस्लिम समुदाय की उपस्थिति को देखकर जहां नीतीश – लालू की जोड़ी के माथे पर बल आ गये है वहीं ओवैसी के आने से भाजपा को कुछ राहत मिलती दिखलायी पड़ रही है हालांकि ओवैसी ने विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार उतारने का अंतिम फैसला नहीं लिया है। कुछ दिनों पूर्व ही नीतीश लालू गठबंधन का स्वरूप जनता के सामने आया जिसमें नीतीश और लालू ने 100- 100  सीटें बांट ली जबकि कांग्रेस को 40 सीटें देकर गठबंधन को महागठबंधन का आकार दे दिया। अब यह गठबंधन आगामी 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में महारैली करके पीएम मोदी व राजग गठबंधन को अपनी महाताकत दिखने की तैयारी कर रहा है। गठबंधन के नेताओं का दावा है कि पीएम मोदी को उसी दिन जवाब मिल जायेगा।

उधर गठबंधन के आकार में शरद पवार की एनसीपी और मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी को उचित सीटें न मिलने से दोनों ही अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं जिसके कारण एनसीपी तो अलग हो चुकी है वहीं समाजवादी पार्टी भी अपने लिये अलग रास्ता चुनने पर विचार कर रही है हालांकि दोनों ही दलों का वहां कोई्र वजूद नहीं हैं।बसपा भी अपनी ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। भाजपा गठबंधन भी इच्छा रखता है कि  सेंकुलर दलो के मतो में पर्याप्त बिखराव हो जिसका लाभ मिल सके क्योंकि इस बात के भी संकेत मिल रहे है कि बिहार में भी भाजपा को हराने के लिए दिल्ली जैसी राजनैतिक साजिश यह सभी दल रच सकते हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिार में ताबड़तोड़ प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला भी किया था।

केंद्र सरकार ने भी अब भविष्य की राजनीति को साधने के लिए राज्यपाल की नियुक्ति कर दी है । उप्र के  नेता रामनाथ कोंविद को बिहार का राज्यपाल नियुक्त करके और उनकी जाति का प्रचार- प्रसार करके जातिगत समीकरणों को भी साधने का प्रयास किया है। जब नये राज्यपाल की नियुक्ति की गयी तो नीतिश और लालू यादव को करंट लग गया। उधर भारतीय जनता पार्टी चारा घोटाले में जमानत पर घूम रहे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद याव की जमानत को रदद करवाने के प्रयास कर रही है जिसके अंतर्गत सीबीआइ्र्र सर्वोच्च न्यायालय पहुंच  भी गयी है और अदालत ने लालू को नोटिस भी जारी कर दिया है। जिससे इस बात की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है कि आगामी दिनों में लालू की मुसीबतें बढेगी और लालू यादव  का परिवार पूरी सहानुभूति बटोरने का प्रयास करेगा। लालू यादव के लिए एक मुसीबत यह भी है कि गठबंधन में उनके खाते में केवल 100 सीटें आयी हैं जिससे राजद के कई नेता व जिलाअध्यक्ष आदि नाराज हो गये हैं तथा पार्टी में बगावत के स्वर भी उठने लगे हैं स्वाभविक भी है जिनका टिकट कटेगा वह भी नमो- नमो करने लग जायेगा। भाजपा ऐसे बगावती लोगों को संरक्षाण देने की तैयारी कर रही है।

Comment:

Turn on JavaScript to leave a comment.

Exit mobile version
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
casinolevant
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
Grandpashabet Giriş
Grandpashabet Giriş
Grandpashabet Giriş
casinolevant
casinolevant
casinolevant
casinolevant
Betgaranti
betgaranti
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
betgaranti giriş