360_F_812141700_Ru5ra8pWGmP21mFEJ4YVNwU3S0yJ0sAp

==================
अपश्यं गोपामनिपद्यमानमा च परा च पथिभिश्चरन्तम् |
स सध्रीची: स विषूचीर्वसान आ वरीवर्ति भुवनेष्वन्त: ||
ऋग्वेद 1.164.31
शब्दार्थ :
अनिपद्यमानम् = अविनाशी
आ = सीधे = आगे
च = और‌
परा = उलटे, वापसी
च = भी
पथिभि: = मार्गों से
चरन्तम् = विचरण करनेवाले
गोपाम् = इन्द्रियों के स्वामी को
अपश्यम् = मैने देखा है, अनुभव किया है, जान लिया है
स = वह्
सघ्रीची: = सरल दशाओं को
स: = वही
विषूची: = विषम दशाओं को
वसान: = धारण करता हुआ
भुवनेषु+अन्त: = लोकों के बीच
आ=वरीवर्ति = पुन: पुन: आता है |
अविनाशी सीधे, आगे और् उलटे, वापसी भी, मार्गों से विचरण करनेवाले, व्यवहार करने वाले, इन्द्रियों के स्वामी को मैने देखा है, अनुभव किया है, जान लिया है | वह् इन्द्रिय स्वामी, सरल दशाओं को, और‌ वही विषम दशाओं को धारण करता हुआ लोकों के बीच पुन: पुन: आता है |
(स्वामी वेदानन्द तीर्थ सरस्वती)
व्याख्या :
इस छोटे से मन्त्र में कईं बातें कही गईं हैं
(1) आत्मा को यहां गोपा कहा गया है | गोपा का अर्थ इन्द्रियों का स्वामी है अर्थात आत्मा इन्द्रियों से भिन्न है | इन्द्रियां आत्मा नहीं हैं, वरन् वह इनका स्वामी है | गोपा का अर्थ ‘इन्द्रियों का रक्षक’ भी होता है | इन्द्रियां तभी तक शरीर में कार्य करती हैं , जब तक आत्मा शरीर में रहता है | विचार से देखो, स्वामी के लिए वेद ने रक्षक होने का विधान कर दिया है |
(2) इन्द्रियों के आत्म पन का खण्डन कर वेद आत्मा को अनिपद्यमान = नष्ट न होने वाला बताता है | इन्द्रियां विनाशी हैं, शरीर भी विनाश को प्राप्त हो जाता है किन्तु आत्मा अनिपद्यमान = अविनाषी है अर्थात शरीर नाश के साथ आत्मा का नाश नहीं होता | इन्द्रियों के विकार से आत्मा नष्ट नहीं होता | इसी शब्द को मन में रखते हुए ब्र‌ह्मविद्या के पारंगत आचार्य याग्वल्क्य ने बड़े प्रबल शब्दों मे कहा है
अविनाशी वा अरेSयमात्माSनुच्छित्तिधर्मा | बृ0 4.5.14
अरे मैत्रयि ! यह आत्मा अविनाशी है, इसका उच्छेद कभी नही होता |
यदि आत्मा को अनित्य माना जाए तो दो बड़े भारी दोष आते हैं, आत्मा को नित्य माने बिना जिनका समाधान नहीं हो सकता | पहला तो यह कि आत्मा को अनित्य मानने का अर्थ है कि शरीर की उत्पत्ति के साथ आत्मा की भी उत्पत्ति होती है | उस अवस्था में प्रश्न‌‌ होता है – क्यों कोई दरिद्र के घर पैदा हुआ ? क्यों कोई ऐश्वर्य सम्पन्न दशा में उत्पन्न हुआ ? क्यों कोई अंगविकल उत्पन्न होता है ? क्यों किसी को सुडौल सुन्दर शरीर मिलता है | बिना कारण के भले बुरे शरीर के साथ संयोग से होने वाले सुख दुख भोगने का नाम है – अकृताभ्यागम – न किये को प्राप्त करना | दूसरा दोष है – कृतहान किए हुए का नाश | विनाशी आत्मा शरीर विनाश के साथ ही नष्ट हो जाना चाहिए | अन्त के कर्मों का फल भोगे बिना आत्मा नष्ट हो गया यह अव्यवस्था है, किन्तु संसार में सर्वत्र व्यवस्था है , अत: इस युक्ति विरुद्ध बात को मानो निराश करने के लिए ही वेद ने आत्मा को अनिपद्यमान कहा है | आत्मा को अविनाशी मानने से संसार रचना का प्रयोजन भी सिद्ध हो जाता है | आत्मा के कर्मों का फल देने के लिए यह जगत रचा गया है | जो लोग आत्मा की उत्पत्ति मानकर उसका नाश नहीं मानते, वे मानो तर्क से कोरे हैं | क्या कोई ऐसी वस्तु है जो उत्पन्न तो हो किन्तु नष्ट न होती हो ?
(3) आ च परा च पथिभिश्चरन्तम् कहकर वेद ने आत्मा की स्वतन्त्रता की घोष‌णा कर दी है | उलटे सीधे रास्तों से विचरना तभी हो सकता है जब चलने में , विचरने में स्वतन्त्रता हो | इस मन्त्र को लेकर आत्मतत्वग्यों ने आत्मा का स्थूल लक्षण माना है _ कर्त्तुमकर्तुमन्यथा कर्तुं समर्थ: जो करने , न करने अथवा उलटा करने में समर्थ हो | महात्मा लोग कहते हैं स्वतन्त्र: कर्त्ता = कर्त्ता उसे मानना चाहिए, जो कर्म करने में स्वतन्त्र हो |
(4) अच्छे मार्ग से चले, अच्छे कर्म करे, तो परिणाम भी अच्छा हो| बुरे आचरण का , पाप कर्म का फल भी विषम होता है | जो करता है , वही भरता है | स्वतन्त्रता का जैसा उपयोग किया जाएगा , उसका परिणाम भी वैसा ही होगा , इस बात को स सध्रीची: स विषूचीर्वसान: शब्दों के द्वारा प्रकट किया गया है |
संक्षेप में कर्म्मफलवाद का संकेत कर दिया गया है |
(5) इस बात को अधिक स्पष्ट करने के लिए आ वरीवर्ति भुवनेष्वन्त: कहा गया है | वह संसारों में बार बार आता है | दूसरे शब्दों में उसे बार बार जन्म लेना प्ड़ता है | अर्थात् संसार में जब कोई प्राणी दुर्गति की अवस्था में दीखे, समझना चाहिए कि उसने स्वतन्त्रता का दुरुपयोग किया था | उसकी दुर्गति आकस्मिक, अहेतुक कारण के बिना नहीं है | कर्म करने में स्वतन्त्र होता हुआ आत्मा फल भोगने में परतन्त्र है |
आत्मा के सम्बन्ध में जो कुछ कहा गया है, वह युक्तियों से सिद्ध है; किन्तु वेद में अपश्यम् (मैने देख लिया है) शब्द कुछ और ही इशारा कर रहा है | वेद कहना चाहता है, आत्मा सम्बन्धी इन तत्वों को देखो, अनुभव करो , साक्षात करो।

Comment:

mariobet giriş
mariobet giriş
betpark giriş
imajbet giriş
imajbet giriş
hilarionbet giriş
hilarionbet giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
hilarionbet giriş
hazbet giriş
hazbet giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
milanobet giriş
imajbet giriş
imajbet giriş
maxwin giriş
maxwin giriş
norabahis giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş
milanobet giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş
betnano giriş
betnano giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
betnano giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
norabahis giriş
norabahis giriş
celtabet giriş
celtabet giriş
milanobet giriş
vaycasino giriş
milanobet giriş