द्वेष क्रोध का अचार है, पालै मत मन माहिं

IMG-20220423-WA0007

 

बिखरे मोती

 

द्वेष क्रोध का अचार है,
पालै मत मन माहिं।
जब तक घट में द्वेष है,
भक्ति सफल हो नाहिं॥1916॥

वाणी से आदर करें,
नयन बरसे नेंह ।
ऐसा हृदय होत है,
पाक प्रेम का गेह॥1917॥

बैर गिरावै प्रेम बढ़ावै,
खुलै हरि का द्वार I
मत जीवै तू बैर में ,
बैर नरक का द्वार॥1918॥

घृणा से घृणा बढै,
बैर से बढ़ता बैर ।
ह्रदय में यदि प्रेम है,
खुदा की समझो खैर॥1919॥

कहीं बादल कहीं ओस है,
कहीं सागर कहीं कूप ।
पानी सम ही प्रेम के,
जग में बहुविध रूप॥1920॥

जिनके चित में हो नहीं,
दिव्यता के संस्कार ।
लाख यतन कर लीजिए,
होगा नहीं परिष्कार॥1921॥

जिनके चित में होते हैं,
दिव्यता के संस्कार ।
बाधाओं को पार कर,
करते निज परिष्कार॥1922॥

जो डूबे प्रमाद में,
करते रहे बकवाद ।
नरक का जीवन जिये,
होते नहीं आबाद॥1923 ॥

मितभाषी कर्मठ सदा,
करें दृढ़ संकल्प ।
बने प्रेरणा पुंज वो,
करते कायाकल्प॥1924॥

आर्जव ऋजता खास है,
जो चले भक्ति पंथ ।
जिनका चित इनसे भरा,
वही कहावै संत ॥1925 ॥

नशेड़ी की इज्जत नहीं,
तोड़े सब मर्याद ।
समय सम्पदा सेहत को,
नित करता बर्बाद॥1926 ॥

प्रतिभा- पुँज के सामने,
स्वतः करें निज काज ।
जैसे ही वो रहता नहीं ,
छिन जाते हैं राज॥1927॥

जो मिला संसार में ,
मात्र क्षणिक संयोग ।
नियम अटल है विर्सग का,
एक दिन होय वियोग॥1928॥

पुण्य – प्रताप के कारणै,
जिनमें कोई संस्कार ।
हरी-कृपा समझो इसे,
होगा अब परिष्कार॥1929॥

भक्ति में चलता नहीं,
घट में कपट का भाव ।
ॠजुता की पतवार से,
पार लगेगी नाव॥1930॥

शेर
ऐ खुदा !
बस इतनी सी आरजू है,
इसे मंजूर कर लेना ।
तेरी नजरों से नजर मिला सकूं,
मुझ में रूहानी नूर भर देना॥1931 ॥
समय और सागर-लहर,
कोई न पाया रोक ।
पल-पल हरि का नाम भज,
सुधरेगा पलोक॥1932॥

प्रेम करो प्राणी मात्र से,
पर मत करना मोह ।
श्रद्धा तारक है तेरी,
घातक होता द्रोह॥1933॥
क्रमशः

Comment:

Kuponbet Giriş
betgaranti giriş
Teknik Seo
ikimisli giriş
grandpashabet giriş
bonus veren siteler
grandpashabet giriş
betnano giriş
betnano giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
setrabet giriş
setrabet giriş
setrabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
setrabet giriş
betnano giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
betnano giriş
restbet giriş
restbet giriş
galabet giriş
betnano giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
betnano giriş
betnano giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
grandpashabet giriş