कौन बादलों को नदियों की ओर जाने के लिए प्रेरित करता है?

Screenshot_20240423_210518_WhatsApp

हमारे मन की वृत्तियों का नाश करके कौन हमें दिव्यता की ओर जाने के योग्य बनाता है?
मन की वृत्तियों का क्या स्तर है?

अपामतिष्ठद्धरुणह्वरंतमोऽन्तर्वृत्रस्य जठरेषुपर्वतः।
अभीमिन्द्रोनद्योवव्रिणाहिताविश्वाअनुष्ठाः प्रवणेषुजिघ्नते।।
ऋग्वेदमन्त्र 1.54.10

(अपाम्) जल के, लोगों के (अतिष्ठत्) स्थापित, रूकता है (धरुण ह्वरम्) बुराईयों को धारण करने वाला (तमः) अन्धकार (अन्तः) अन्दर (वृत्रस्य) मेघ, मन की वृत्तियाँ (जठरेषु) पेट में (पर्वतः) पक्षियों की तरह आकाश में उड़ते हुए, बिना लक्ष्य के उड़ते हुए (अभि) की तरफ, सामने (ईम) अब निश्चय से (इन्द्र) सर्वोच्च शक्ति, इन्द्रियों का नियंत्रक, सूर्य (नद्य) नदियाँ, जल की तरह बहते हुए (वव्रिणा) देखते हैं, अनुभूति प्राप्त करते हैं (हिताः) प्रतिक्षण गति करते हुए (विश्वाः) सब (अनुष्ठाः) स्थापित का अनुसरण करते हुए (प्रवणेषु) विनम्रता के साथ (जिघन्ते) प्रगति करते हैं।

व्याख्या:-
कौन बादलों को नदियों की ओर जाने के लिए प्रेरित करता है?
हमारे मन की वृत्तियों का नाश करके कौन हमें दिव्यता की ओर जाने के योग्य बनाता है?

वैज्ञानिक अर्थ:- जल ऊपर जाकर बादलों के पेट में स्थापित होकर रूक जाता है और अन्धकार जैसी बुराई को धारण करते हुए आकाश में उड़ता है। परन्तु जब निश्चित रूप से वे सूर्य के सामने आते हैं तो वे नदियों की तरफ मुख करने के लिए मजबूर हो जाते हैं जो हर क्षण चलती रहती है और सदैव अपनी स्थापित प्रकृति का अनुसरण करती हैं और विनम्रता के साथ आगे बढ़ती हैं।
आध्यात्मिक अर्थ:- लोग मन की वृत्तियों के पेट में स्थापित रहते हैं, बादलों की तरह बिना लक्ष्य के उड़ते रहते हैं और पक्षियों की तरह बुराईयों को धारण करके, विशेष रूप से अज्ञानता रूपी सबसे बड़ी बुराई को धारण करके। अब निश्चित रूप से जब ये बुराईयाँ इन्द्रियों के नियंत्रक के सामने तथा सर्वोच्च शक्ति परमात्मा के सामने आती हैं तब वे महसूस करते हैं कि प्रत्येक क्षण अपनी स्थापित प्रकृति वाले अस्तित्व का अनुशरण करते हुए वे दिव्यता की ओर बढ़ रहे हैं और विनम्रता के साथ प्रगति करते हैं।

जीवन में सार्थकता: –
मन की वृत्तियों का क्या स्तर है?

मन की वृत्तियाँ अस्तित्वहीन हैं, परन्तु निश्चित रूप से हमें फंसाये रखती हैं। इनका कोई लक्ष्य नहीं है, परन्तु वे हमारी अज्ञानता का कारण हैं। इन वृत्तियों को नष्ट करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को इन्द्र अर्थात् इन्द्रियों का नियंत्रक बनना चाहिए, केवल तभी वह सर्वोच्च इन्द्र की अनुभूति प्राप्त कर सकेगा। ऐसा जीवन मानवीय अस्तित्व के प्राकृतिक व्यवहार का अनुसरण करता है अर्थात् विनम्रता पूर्वक सबका कल्याण जैसे – नदियाँ सदैव और प्रतिक्षण करती हैं।

 


अपने आध्यात्मिक दायित्व को समझें

आप वैदिक ज्ञान का नियमित स्वाध्याय कर रहे हैं, आपका यह आध्यात्मिक दायित्व बनता है कि इस ज्ञान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचायें जिससे उन्हें भी नियमित रूप से वेद स्वाध्याय की प्रेरणा प्राप्त हो। वैदिक विवेक किसी एक विशेष मत, पंथ या समुदाय के लिए सीमित नहीं है। वेद में मानवता के उत्थान के लिए समस्त सत्य विज्ञान समाहित है।

यदि कोई महानुभाव पवित्र वेद स्वाध्याय एवं अनुसंधान कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं तो वे अपना नाम, स्थान, वाट्सएप नम्बर तथा ईमेल 0091 9968357171 पर वाट्सएप या टेलीग्राम के माध्यम से  लिखें।

अपने फोन मैं प्लेस्टोर से टेलीग्राम डाउनलोड करें जिससे आप पूर्व मंत्रो को भी प्राप्त कर सके।
https://t.me/vedas4

आईये! ब्रह्माण्ड की सर्वोच्च शक्ति परमात्मा के साथ दिव्य एकता की यात्रा पर आगे बढ़ें। हम समस्त पवित्र आत्माओं के लिए परमात्मा के इस सर्वोच्च ज्ञान की महान यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।

टीम
पवित्र वेद स्वाध्याय एवं अनुसंधान कार्यक्रम
द वैदिक टेंपल, मराठा हल्ली, बेंगलुरू, कर्नाटक
वाट्सएप नम्बर-0091 9968357171

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
kavbet giriş
kavbet giriş
vaycasino
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti mobil giriş 2027
betgaranti giriş