नरेन्द्र मोदी के बयान पर बौखलाई कांग्रेस

Untitled-1 copyगुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव अभियान मुखिया नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के लिए नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए उसे धर्मनिरपेक्षता रूपी बुरके में छिपी होने की बात क्या कह दी कि कांग्रेस अपने लिए ऐसा सुनकर पूरी तरह बौखलाहट में आ गयी है। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह हों या मनीष तिवारी और फिर चाहे शशि थरूर सभी की तीखी टिप्पणी मोदी के उक्त बयान पर आई है, जिससे भारतीय राजनीति में भूचाल सा आ गया है। कांग्रेस के बड़बोले दिग्विजय सिंह का कहना है कि मोदी पहले अपनी धर्मनिरपेक्षता को स्पष्टï करें। उन्होंने कहा कि मोदी राष्टï्रमंडल खेलों पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि आप इसमें भाग ले चुके किसी भी देश से पूछ लीजिए वह इन खेलों की प्रशंसा ही करेगा। सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने भी मोदी के बयान पर कड़ा प्रहार किया और उन्होंने कांग्रेस की अब तक की इस नीति को देश के सभी धर्मों के लोगों के भले में बताते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता के लवादे में सभी धर्मों के लोग समा जाते हैं, जबकि साम्प्रदायिकता का बुर्का अलगाववादी है। यह भारत के मूल सिद्घांत सर्वधर्म संभाव के विचार और अलगाववाद के बीच का युद्घ है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के इस मूल विचार के लिए इस समय एक खतरा है।
भाजपा नेता के इस बयान पर लगे हाथों विहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी रोटी सेेकनी चाही है। उन्होंने भाजपा से अपने संबंध विच्छेद पर सफाई देने का इसे अच्छा अवसर माना और कहा कि ‘पिल्ला और बुर्का’ जैसे शब्द भाजपा को चुनाव में वोट नही दिलाएंगे। इससे सिर्फ माहौल खराब होगा।
पिछले दो तीन दिन की बयानबाजी ने जद (यू) के अलग होने के कदम को सही ठहराया है।
भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर गोला दाग कर राजनीति को गर्मा दिया है, वह जानते हैं कि कांग्रेस जितना इस गोले पर ध्यान देगी और बौखलाएगी उतना ही उन्हें राजनीतिक लाभ मिल सकता है। उनकी सोच और नीति छद्मवादी धर्मनिरपेक्षता के मृगजाल से मुक्त भारत के निर्माण के लिए कांग्रेस की इस विचारधारा को जनता की अदालत में ले जाकर खड़ा करना है। जनता इस पर क्या निर्णय देती है और उनके इस अभियान को किस रूप में ग्रहण करती है, यह तो समय ही बताएगा, परंतु नरेन्द्र मोदी ने शुरूआती दौर में चुनाव को नई दिशा अवश्य दे दी है। इससे सारी सेकूलर ताकतों में हड़कंप है, अब वह किस तरीके से धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा को स्पष्टï करते हैं, देखना यह है।

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
kavbet giriş
kavbet giriş
vaycasino
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
ikimisli giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti mobil giriş 2027
betgaranti giriş
betpas giriş
betpas giriş
betpas giriş
betpas giriş
betpas giriş
betpas giriş