चीन देखकर दंग है, मोदी का सम्मान।
भारत बढ़ता देखकर पाक हुआ परेशान।।
पाक हुआ परेशान, रात को नींद ना आवे।
पीओके जा रहा हाथ से कैसे लाज बचावे।।
मलते हाथ विरोधी सारे, मारें मोदी छक्के ।
मरी पड़ी है सब की मैया सारे हक्के बक्के।।

सौभाग्य हमारे देश का हीरा मिले हैं दोय।
काम अनोखे देखकर जान सके हर कोय।।
जान सके हर कोय जगत में चल गया सिक्का।
मोदी जी के सामने , हर नेता लगता फिक्का।।
हिंदुत्व के बन गए सूर्य, योगी नभ में चमक रहे।
गौरव से भर गया देश, शत्रु सारे ठिठक गए।।

हुकूमत जिसकी गर्म हो, वही है उत्तम भूप।
दुश्मन भूले दांव को, छोड़े काम कुरूप।।
छोड़े काम कुरूप , आदमी बनना चाहता।
बदमाशी को छोड़, सही रस्ते पर आता।।
दण्ड जागता है राजा का, जब सारा जग सोता।
ऐसा शासक ही बनता है, विश्व यज्ञ का होता।।

मोदी ने समझा दई , भारत की पहचान।
सारी दुनिया सुन रही, बात लगाके ध्यान ।।
बात लगाके ध्यान, सभी एक सुर में कहते।
भारत ही है गुरु हमारा हम वृथा ही भटके।।
वेदों का संगीत मीत !, प्रीत बढ़ाता है गहरी।
वसुधा है परिवार हमारा भाव बने जब प्रहरी।।

डॉ राकेश कुमार आर्य
संपादक उगता भारत

Comment: