Categories
देश विदेश

अमेरिका कर रहा था जासूसी, रूस ने सिखाया सबक, कहा- उकसाया तो परिणाम भुगतने होंगे

अभिनय आकाश

रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया को जिस अनहोनी का डर था, आखिर वो हो गया। दुनिया की दो परमाणु महाशक्तियां अब सीधे टकराने को तैयार हैं। यूक्रेन युद्ध के एक साल बाद पहली बार ऐसा हुआ कि रूस और अमेरिका जंग के मैदान में एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। रूस ने अमेरिका पर पहला हमला भी बोल दिया है। रूस ने अमेरिका के जासूसी ड्रोन को मार गिराया है। जिससे अमेरिका बौखलाया हुआ है।

रूस-अमेरिका के बीच हुई बात?

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि उन्होंने काला सागर के ऊपर एक अमेरिकी ड्रोन के नष्ट होने के संबंध में अपने रूसी समकक्ष से बात की है। अक्टूबर के बाद से ऑस्टिन और रूस के रक्षा सचिव सर्गेई शोइगु के बीच फोन पर पहली बार बातचीत हुई है। ऑस्टिन ने कहा, ‘‘मैंने अपने रूसी समकक्ष शोइगु के साथ अभी फोन पर बात की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने बार-बार कहा है, यह महत्वपूर्ण है कि बड़ी शक्तियां पारदर्शिता और संवाद की आदर्श होनी चाहिए और जहां कहीं भी अंतरराष्ट्रीय कानून अनुमति देता है, अमेरिका वहां उड़ान संचालन जारी रखेगा। इस दौरान रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर भविष्य में अमेरिका ने कोई उकसावे की कार्रवाई की तो रूस की भी उसका ‘उचित जवाब’ देगा।

अमेरिका ने क्या कहा था?

व्हाइट हाउस और पेंटागन ने इस हमले की घोर निंदा की है। नाटो के सुप्रीमो ने नाटो के सदस्य देशों को इसकी जानकारी दी। शीतयुद्ध जब चरम पर था, उसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेरिकी एयरक्राफ्ट को रूसी विमान ने मार गिराया। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही अमेरिकी लगातार अपने ड्रोन को काला सागर के ऊपर भेज रहा है।

Comment: Cancel reply

Exit mobile version