10 डॉलर में अनगिनत गाने लेकर आया गूगल

गूगल ने अपना नया म्यूजिक सर्विस जारी किया है जो यूजर्स को अनलिमिटेड सांग सुनने का आनंद महज 10 डॉलर में देगा। स्ट्रीमिंग म्यूजिक के मार्केट में गूगल अपनी बेहतरीन म्यूजिक सर्विस से पंडोरा और स्पोटीफाई जैसे छोटी कंपनियों को चुनौती देने आया है।

गूगल की इस नयी सेवा गूगल प्ले म्यूजिक में अपनी पंसद के गाने सुने जा सकते हैं। गूगल ने एक महीने तक इस सेवा को फ्री रखा है। एक महीने के बाद इस सुविधा के लिए 10 डॉलर लगेंगे। गूगल प्ले म्यूजिक की टक्कर कई संगीत वेबसाइटों से होगी जिनमें मुख्य रुप से स्पॉटिफाई, एक्सबॉक्स म्यूजिक, पैन्डॉरा और आईट्यून्स जैसी साइट हैं।

अनलिमिटेड म्यूजिक लाइब्रेरी के साथ गूगल ने फिलहाल इसे सैन फ्रांसिस्को में शुरू किया है। आने वाले समय में इसे अन्य देशों के साथ भारत में भी लांच किया जाएगा।

Comment: