टाण्डा नगर पालिका में रहेगा महिलाओं का बोलबाला

रवि सिन्हा

टाण्डा नगर पालिका के सम्पन्न हुए चुनाव के बाद इस बार सदन में 25 सभासदों में से 11 सभासद महिला है जिससे बोर्ड की बैठक में महिलाओं का बोलबाला रहेगा। मजे की बात तो यह है कि यदि नगर पालिका अध्यक्ष पुरुष है तो अधिशाषी अधिकारी सामने महिला है। इस बार 11 वार्डों से जीतने वाली महिलाओं में एक सभासद डा. ओमालिया खातून पी.एच.डी हैं अन्य जीतने वाली महिलाओं में वार्ड न. 1 नेहरु नगर से कान्ती यादव, वार्ड संख्या 3 से गुड्डी कन्नौजिया, वार्ड संख्या चार से तारा देवी, जिन्होंने मास्टर चन्द्रसेन को पराजित किया। वार्ड संख्या 5 से खजीदा खातून, वार्ड संख्या 10 से जुबैन निशां, वार्ड संख्या 11 से नर्गिस जहॉ जिन्होंने इस बार सबसे कम मात्र 3 मतों से भाजपा की शारदा देवी को पराजित किया। वार्ड संख्या 17 हयातगंज से कुसुमलता जिन्होंने अनीता अगहरि को बड़े अन्तर से हराया। वार्ड संख्या 20 से शाहीन अख्तर, 23 से रहीला खातून, वार्ड संख्या 24 से जुलेखा खातून इस बार सदन की शोभा बढ़ायेंगी।

Comment: